एक्सप्लोरर

स्वामी प्रसाद मौर्य को बीजेपी नेता की सलाह, कहा- अगर जिन्ना से प्यार है तो पाकिस्तान चले जाइए

विनीत अग्रवाल का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसी सोच वाले नेता को तुरंत पार्टी से निकाला जाना चाहिए. विनीत अग्रवाल ने तो मौर्य को पाकिस्तान तक चले जाने की बात कह दी.

नई दिल्ली: यूपी की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर पर बवाल थमा नहीं है. वहीं दूसरी ओर यूपी के मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के जिन्ना की तारीफ वाले बयान पर भी विवाद खड़ा हो गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल ने हमला बोल दिया है. विनीत अग्रवाल का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसी सोच वाले नेता को तुरंत पार्टी से निकाला जाना चाहिए. विनीत अग्रवाल ने तो मौर्य को पाकिस्तान तक चले जाने की बात कह दी.

विनीत अग्रवाल ने क्या कहा? स्वामी प्रसाद मौर्य की आलोचना करते हुए विनीत अग्रवाल ने कहा, ''वो जिन्ना को महापुरुष बताते हैं. हिंदू-मुस्लिम को बांटने का काम ढाई सौ साल में अंग्रेज नहीं कर पाए. लेकिन जिन्ना ने यह करके दिखाया. जिन्ना जल्लाद थे और जिन्ना को महापुरुष बताने वाले भी उसी मानसिकता के लोग हैं. मैं मांग करता हूं कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए. ये व्यक्ति माफी के बाद भी हमारी पार्टी में रहने के लायक नहीं है.''

स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन्ना की तारीफ में क्या कहा था? एएमयू में लगी जिन्ना की फोटो पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन्ना की तारीफ की थी. उन्होंने जिन्ना को महापुरुष बताते हुए कहा था कि बटवारे से पहले देश की राष्ट्र के निर्माण में जन्ना का अहम योगदान रहा है. उन्होंने बीजेपी सांसद सतीश गौतम की मांग को बकवास भरी मांग करार दिया था.

क्या है पूरा विवाद? दरअसल अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मोहम्मद अली जिन्ना की एक तस्वीर पर विवाद छिड़ा है. बीजेपी सांसद सतीश कुमार गौड़ ने कुलपति को पत्र लिखकर जिन्ना की तस्वीर के विषय में पूछा था. अपने पत्र में सांसद ने पूछा था कि सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जिन्ना की फोटो एएमयू में लगी हुई है. फोटो एएमयू के किस विभाग और कहां लगी हुई है, उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं हैं. उन्हें अवगत कराया जाए कि यदि तस्वीर लगी हुई है तो किन कारणों से लगी है. इसे एएमयू में लगाने की क्या मजबूरी है?

कौन थे मोहम्मद अली जिन्ना? जिन्ना को भारत-पाकिस्तान बंटवारे के लिए जिम्मेदार बताया जाता है. मोहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान का संस्थापक कहा जाता है. वे मुस्लिम लीग के नेता थे. मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल थे. पाकिस्तान में जिन्ना को कायदे आजम कहा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget