एक्सप्लोरर

BJP नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव, वंदे मातरम कुंज में खुद को किया क्वॉरंटीन

बीजेपी नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उमा भारती ने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच वंदे मातरम कुंज में खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उमा भारती ने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच वंदे मातरम कुंज में खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है. उन्होंनेट्वीट करके यह जानकारी दी है.

ट्वीट में उमा भारती ने लिखा, 'मैं आपकी जानकारी मै यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे 3 दिन से हल्का बुखार था. मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया फिर भी मैं अभी कोरोना पोजिटिव निकली हूं.'

उन्होंने आगे ट्वीट में लिखा, "मैं अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच वंदे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है. 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी और स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी. मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्क में आए हुए भाई-बहन पढ़े या उन्हें जानकारी हो जाए उन सबसे मेरी अपील है की वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाये एवं सावधानी बरते."

उमा भारती की MP की राजनीति में वापसी की तैयारी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की राज्य की सियासत में वापसी के आसार बनने लगे हैं. लंबे अरसे बाद उनकी एक बार फि र राज्य में सक्रियता बढ़ी है, साथ में भाजपा के चुनावी मंच पर भी नजर आने लगी हैं. राज्य में अब 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं और भाजपा की कोशिश है कि इन उप-चुनाव में ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर जीत दर्ज की जाए और इसके लिए वह हर रणनीति पर काम कर रही है. उसी क्रम में भाजपा ने अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की राज्य में सियासी हैसियत का लाभ उठाने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है.

उमा भारती की अगुवाई में भाजपा ने 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और वह मुख्यमंत्री भी बनी थी मगर हुगली विवाद के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफो देना पड़ा था. उसके बाद उमा भारती ने अलग पार्टी बनाई और उनकी प्रदेश की सियासत से दूरी बढ़ती गई. उमा भारती की भाजपा में वापसी हुई मगर राज्य की सियासत से उनका दखल लगातार कम होता गया और उन्हें भाजपा ने उत्तर प्रदेश से विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ाया और उनमें उन्होंने जीत भी दर्ज की.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget