एक्सप्लोरर

CAA: ओवैसी पर पलटवार करते हुए बिगड़े संगीत सोम के बोल, कहा- जूते भी खाएंगे, कागज भी दिखाएंगे

बीजेपी नेता संगीत सोम ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है.संगीत सोम ने पलटवार करते हुए कहा कि जूते खाएंगे और कागज भी दिखाएंगे.

नई दिल्ली: नागरिकता कानून को लेकर जुबानी जंग अब भाषा की अमर्यादा तक पहुंच गई है. एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक संगीत सोम ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. दरअसल असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि कागज नहीं दिखाएंगे गोली सीने पर खाएंगे. इ

ओवैसी ने क्या कहा था?

हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा. मैं वतन में रहूंगा लेकिन कागज नहीं दिखाऊंगा. कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की गोली मारे. दिल पर गोली मारें क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है.'' बता दें कि ओवैसी लगातार नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं.

संगीत सोम क्या बोले?

ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए संगीत सोम ने भाषा की मर्यादा लांघ गए. उन्होंने कहा, ''जूते खाएंगे और कागज भी दिखाएंगे. अगर देश में रहना है तो जूते खाकर भी कागज दिखाने पड़ेंगे. भारत में संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा और जो कागज नहीं दिखाएगा. जो सरकार और शासन मांगेगा वह देना ही पड़ेगा. अगर ओवैसी का कहना है कि गोली सीने पर खाएंगे तो मैं यही कहना चाहता हूं कि जूते खाएंगे और कागज भी दिखाएंगे.''

शाहीन बाग प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि विरोध का अधिकार है लेकिन जगह ऐसी हो जहां दूसरों को परेशानी ना हो. ऐसा अनिश्चित काल के लिए भी नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही कोर्ट ने सड़क को ब्लॉक करने पर भी टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि इस तरह से सार्वजनिक सड़क को ब्लॉक करना उचित नहीं है. हालांकि अभी सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करने से मना किया. इस मामले पर अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी.

ये भी पढ़ें-

शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 17 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

SC/ST एक्ट संशोधन को मिली हरी झंडी, तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान लेकिन कोर्ट दे सकता अग्रिम जमानत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget