एक्सप्लोरर

e-Conclave: संबित पात्रा बोले- ये बजट किसानों का, कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा- देश के सामने बजट की कॉपी रखूंगा

e-Conclave: संबित पात्रा ने कहा कि किसानों के लिए इस बजट में जो प्रावधान किए गए हैं, मैं उन्हें स्वाभाविक तौर पर दस नंबर दूंगा. वहीं, गौरव वल्लभ ने कहा कि मैं बजट को नंबर नहीं दूंगा, मैं इनका कॉपी देख के सामने रख दूंगा और देश खुद कॉपी चेक करे.

e-Conclave: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल वित्त वर्ष 2021-22 के लिए देश का बजट जारी कर दिया है. एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम 'जन मन धन e-Conclave' में आज बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ का आमना सामना हुआ. इस दौरान संबित पात्रा ने कहा कि मैं इस बजट को दस में दस नंबर दूंगा, क्योंकि ये बजट किसानों और देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में भी वही काम किया है, जिसकी मांग लोग दशकों से कर रहे थे. वहीं, गौरव वल्लभ ने कहा कि मैं बजट को कोई नंबर नहीं दूंगा, बल्कि किसानों के सामने इस बजट की कॉपी रखूंगा. फिर वह निर्णय करेंगे की बजट कैसा है.

संबित पात्रा ने कहा, ''किसानों के लिए इस बजट में जो प्रावधान किए गए हैं, मैं उन्हें स्वाभाविक तौर पर दस नंबर दूंगा. हमने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया. स्वामीनाथन जी ने अखबार में लेखकर लिखकर नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया. यह इस बात का सुबूत है कि हमारी सरकार ने वही किया है जिसकी दशकों से मांग रही है.''

किसान आंदोलन सिर्फ राजनीति- पात्रा

किसान आंदोलन को लेकर संबित पात्रा ने कहा, ''यह राजनीति है, सरकार कह रही है कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं. कल मैं तथाकथित किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुन रहा था. इसमें उन्होंने तीन मांगे रखी हैं. इंटरनेट सप्लाई बहाल कर दी जाए, बिजली-पानी दिया जाए और 26 जनवरी पर हिंसा के लिए गिरफ्तार लोगों को रिहा किया जाए. इसके बाद उन्होंने कहा कि उनके ऊपर किसी तरह की बंदिश ना हो. और बजट पसंद नहीं आया तो हम छह फरवरी को चक्का जाम कर रहे हैं.''

देश खुद कॉपी चेक करे- गौरव वल्लभ

संबित पात्रा के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, ''मैं बजट को नंबर नहीं दूंगा, मैं इनका कॉपी देख के सामने रख दूंगा और देश खुद कॉपी चेक करे. इस कॉपी में लिखा है कि पिछली साल कृषि का जो बजट एक लाख 54 हजार करोड़ था, वो इस साल एक लाख 48 हजार करोड़ हो गया. मैं देश को पूछता हूं कि अगर आपका आवंटन कम हो रहा है तो आप कितने नंबर दोगे. किसान भाइयों से पूछना चाहता हूं कि पिछली साल किसान सम्मान निधि में 75 हजार करोड़ दिए गए थे, इस साल 65 हजार करोड़ दिए गए हैं तो आप कितने अंक देंगे. 65 हजार करोड़ का मतलब है कि दस करोड़ किसान परिवारों को छह हजार रुपया मिलेगा, बाकी किसानों को कुछ नहीं मिलेगा.''
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं तो इसमें दिक्कत क्या है?- पात्रा
दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने कंटीली तार, बैरिकेड और बोल्डर लगाकर किलेबंदी कर दी है. इसको लेकर संबित पात्रा ने कहा कि ये कांटे कीट किसानों के लिए नहीं बल्कि असमाजिक तत्वों के लिए लगाए गए हैं. किसान कभी तिरंगे का अपमान नहीं करता. किसान कभी ट्रैक्टर लेकर हिंसा नहीं करता और किसान कभी भी तलवारों से पुलिसवालों पर हमला नहीं करता. अगर किसान आंदोलन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं तो इसमें दिक्कत क्या है?

यह भी पढ़ें-

e-Conclave: FICCI अध्यक्ष उदय शंकर बोले- कोरोना की वजह से देश पीछे गया, लेकिन बजट बहुत सराहनीय

दिल्ली बॉर्डर पर बाड़ेबंदी को लेकर राहुल-प्रियंका का सवाल- 'प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget