एक्सप्लोरर

'सबसे खराब एयरलाइन, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड', शिवराज के बाद अब BJP के इस नेता ने एअर इंडिया पर निकाली भड़ास

Air India: शिवराज सिंह चौहान के बाद बीजेपी के एक और नेता ने एअर इंडिया की सेवाओं को लेकर आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अगर खराब एयरलाइंस का कोई ऑस्कर होता तो उसमें एअर इंडिया जीत जाती.

Air India: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब बीजेपी के एक और नेता ने एअर इंडिया की टूटी हुई सीटों को लेकर आलोचना की. बीजेपी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मंगलवार (25 फरवरी) को एअर इंडिया को सबसे खराब एयरलाइन बताते हुए कहा कि अगर इसके लिए कोई ऑस्कर जैसा अवॉर्ड होता तो एअर इंडिया सभी श्रेणियों में जीत हासिल करती.  

हालांकि जयवीर शेरगिल ने उस घटना के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की. शेरगिल ने X पर पोस्ट कर कहा कि 'टूटी हुईं सीटें, खराब स्टाफ, ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ की दयनीय स्थित और कस्टमर सर्विस' एयरलाइन की तीखी आलोचना की कुछ वजहें हैं. उन्होंने कहा कि एअर इंडिया से उड़ान भरना कोई सुखद अनुभव नहीं था.

 

एअर इंडिया ने बीजेपी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल की आलोचना का जवाब दिया और असुविधा के लिए माफी मांगी. शेरगिल की पोस्ट के जवाब में एयरलाइन ने कहा, 'प्रिय श्री शेरगिल, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. कृपया डीएम के माध्यम से यात्रा विवरण हमारे साथ साझा करें. हम आपसे संपर्क करेंगे.'

शिवराज सिंह चौहान ने की थी टूटी कुर्सी मिलने की शिकायत 

यह पहली घटना नहीं है, जब एयरलाइन को मिसमैनेजमेंट के लिए राजनीतिक हस्तियों की आलोचना का सामना करना पड़ा हो. हाल ही में बीजेपी नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एअर इंडिया पर खराब सर्विस का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि एअर इंडिया की फ्लाइट में उन्हें टूटी हुई सीट अलॉट की गई थी. शिवराज ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनकी धारणा थी कि टाटा ग्रुप के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया की सेवाएं बेहतर हुई होंगी, लेकिन ये उनका भ्रम निकला. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब यात्रियों से पूरा पैसा वसूला जाता है तो उन्हें खराब और असुविधाजनक सीट पर बैठाना कितना उचित है?  

 

एयरलाइन ने मांगी थी माफी 

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पोस्ट के बाद एअर इंडिया की ओर से तुरंत रिएक्शन आया और उसने इसके लिए माफी मांगी. एअर इंडिया ने लिखा 'माननीय आपको हुई असुविधा के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. कृपया निश्चिंत रहें हम इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न दोहराई जाए.' एअर इंडिया ने आगे अनुरोध किया कि वे DM (Direct Message) के माध्यम से बातचीत के लिए सुविधाजनक समय शेयर करें ताकि इस मामले को बेहतर तरीके से सुलझाया जा सके.

यह भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान को प्लेन में मिली टूटी हुई सीट, एअर इंडिया ने मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget