एक्सप्लोरर

येदुयरप्पा सरकार में मंत्री सीटी रवि की चेतावनी- ‘बहुसंख्यकों ने संयम खोया तो हो सकती है गोधरा जैसी स्थिति’

कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि अपने एक विवादित वीडियो के कारण विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. उन्होंने इस वीडियो में कथित तौर पर कहा है कि बहुसंख्यकों ने अपना संयम खोया तो गोधरा जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

बेंगलुरु: कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि का एक विवादित वीडियो शुक्रवार को सामने आया है. इसमें वह कथित तौर पर यह कहते हुए सुने गए कि यदि बहुसंख्यकों ने अपना संयम खोया तो गोधरा जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जतायी और इसे ‘‘भड़काऊ’’ करार दिया. कांग्रेस की मांग है कि पुलिस उनके खिलाफ एक मामला दर्ज करे और उन्हें हिरासत में ले.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव ने ट्वीट किया, ‘‘सी टी रवि द्वारा सबसे अधिक भड़काऊ धमकी दी गई. पुलिस को उनके खिलाफ एक मामला दर्ज करना चाहिए और उन्हें ऐहतियातन हिरासत में लेना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्हें ऐसा बोलने की कोई जरूरत नहीं है.’’

पर्यटन मंत्री रवि ने यह बयान कथित रूप से बुधवार को कांग्रेस विधायक यूटी कादर के हाल के एक बयान के बारे में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में दिया. कांग्रेस विधायक ने कथित रूप से कहा था कि यदि संशोधित नागरिकता कानून लागू किया गया तो कर्नाटक ‘‘आग में जल जाएगा.’’

रवि वीडियो में कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं, ‘‘यही मानसिकता (कादर के बयान की ओर इशारा करते हुए) है जिसने गोधरा में एक ट्रेन को आग लगायी और इस मानसिकता के लोग वे हैं जिन्होंने कारसेवकों को जिंदा जला दिया, हम यह जानते हैं.’’ वीडियो में वह कथित तौर पर यह कहते दिख रहे हैं, ‘‘यदि कोई प्रतिक्रिया होती है, तो उम्मीद है कि कादर ने देखा है कि क्या हुआ, जब लोगों ने गोधरा में ट्रेन में आग लगा दी थी. अगर वे भूल गए हैं, तो उन्हें एक बार याद करना चाहिए.’’

उन्होंने कथित रूप से वीडियो में कहा, ‘‘सिर्फ इसलिए कि यहां बहुसंख्यक समुदाय संयम से है, आप हर जगह आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर वे भी क्रोधित होते हैं और उनके धैर्य की सीमा टूट जाती है, तो उसके बाद क्या होता है- आपको एक बार पीछे मुड़कर देखने की जरूरत है. हमारा धैर्य हमारी कमजोरी नहीं है.’’ कांग्रेस के एक अन्य नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी वीडियो का उल्लेख करते हुए कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और उस पर राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा भड़काने का आरोप लगाया.

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को मिली हत्या की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, लोकल करेंसी में लेन-देन, भारत-UAE का मेगा प्लान
200 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, लोकल करेंसी में लेन-देन, भारत-UAE का मेगा प्लान
CBSE की 3 भाषा नीति में छठी के बच्चों को छूट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CBSE की 3 भाषा नीति में छठी के बच्चों को छूट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन
'ये सिर्फ उपचुनाव हैं', CJI का SIR मामलों की अर्जेंट सुनवाई से इनकार
'ये सिर्फ उपचुनाव हैं', CJI का SIR मामलों की अर्जेंट सुनवाई से इनकार

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget