एक्सप्लोरर

राफेल डील: राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, कहा- देश का IQ आपसे ज्यादा है

कांग्रेस का कहना है कि राफेल डील में घोटाला हुआ है और इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं. इस सौदे से सरकारी खजाने को 41,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

नई दिल्ली: राफेल डील को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है और इस जंग में दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व आमने-सामने हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का आईक्यू आपसे ज्यादा है. राफेल डील की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराए जाने की राहुल की मांग पर अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आपने राफेल की कीमत दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में अलग अलग बताई, जिससे देश को मूर्ख बनाने का आपका झूठ स्पष्ट है . लेकिन राष्ट्र का आईक्यू आपसे ज्यादा है.’’

साथ ही शाह ने ट्विटर पर राहुल गांधी को टैग करते जेपीसी को ‘झूठी पार्टी कांग्रेस’ बताया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का ‘राष्ट्र को मूर्ख बनाने का झूठ स्पष्ट है.’ दरअसल, कल राहुल गांधी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को राफेल विमान सौदे पर वापस ध्यान देने के लिए तंज भरे लहजे में धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, "श्रीमान जेटली, ग्रेट राफेल रॉबरी (राफेल विमान सौदे में बड़ी चोरी)! पर वापस देश का ध्यान आकर्षित करने के लिए धन्यवाद. संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से इसकी जांच कैसे होगी?"

राफेल डील: यूथ कांग्रेस करेगी पीएम आवास का घेराव, अनिल अंबानी बोले- सत्य की जीत होगी

इससे पहले जेटली ने राफेल डील को लेकर कांग्रेस पर झूठ बोलने के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा, "क्या राहुल गांधी विमान की कीमत से अवगत हैं, जिसे 2007 में एल1 बोली में तय किया गया था? क्या वह इस बात से अवगत हैं कि इसमें एक वृद्धि उपबंध था, जिसके कारण 2015 में जब एनडीए ने सौदा तय किया, तब दामों में वृद्धि हो होनी थी? क्या प्रत्येक विमान की आपूर्ति तक वृद्धि उपबंध के कारण कीमतों में वृद्धि जारी नहीं रहेगी? क्या इस अवधि के दौरान रुपये और यूरो के बीच विनिमय दर में काफी अंतर के बारे में सोचा गया?"

राफेल डील पर अरुण जेटली का राहुल गांधी पर वार, कहा-प्राइमरी स्कूल की तरह बहस कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार के कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह गलत करार दिया और कहा कि विमान के साथ लगने वाले हथियारों और भारत केंद्रित अनुकूलन के साथ विमान की कीमत संप्रग सरकार द्वारा तस किए गए सौदे से कम से कम 20 फीसदी कम है. उन्होंने एक ब्लॉगपोस्ट में कांग्रेस पर इस सौदे में करीब एक दशक की देरी का आरोप लगाया, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे के तथ्यों से वाकिफ नहीं हैं.

कांग्रेस का कहना है कि राफेल डील में घोटाला हुआ है और इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं. उन्होंने अपने करीबी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए डील के दाम में इजाफा किया. पार्टी ने कहा कि इस सौदे से सरकारी खजाने को 41,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget