एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बागपात में बीजेपी उम्मीदवार का विरोध, छपरौली से विधायक सहेंद्र सिंह पर रोड शो के दौरान फेंका गया गोबर

Election 2022: बीजेपी का आरोप है कि उनके प्रत्याशी के रोड शो के दौरान उनपर गोबर, उपलों के साथ-साथ लाठियों और लोहे की खाट से भी हमला किया गया है.

UP Assembly Election 2022: यूपी में पहले चरण का चुनाव मंगलवार रात को थम चुका है. पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में 10 फरवरी को चुनाव होने हैं. ऐसे में बागपात जिले के छपरौली से विधायक और बीजेपी प्रत्याशी सहेंद्र सिंह के रोड शो के दौरान उनपर गोबर फेंका गया है और काफिले में शामिल गाड़ियों पर ईंट से हमला किया गया है. वहीं बीजेपी समर्थकों की बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पिटाई किये जाने की भी खबर है.

मिली जानकारी के मुताबिक प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी प्रत्याशी सहेंद्र सिंह अपनी विधानसभा में रोड शो कर रहे थे. रमाला, किरठल, लूम्ब तुंगाना से होते हुए जब उनका काफिला छपरौली पहुंचा तो उनके काफिले पर किसी ने गोबर फेंक दिया. आपको बता दें कि छपरौली आरएलडी का गढ़ माना जाता है.

रोड शो में शामिल महिलाओं में मचा हड़कंप

बीजेपी का आरोप है कि उनके प्रत्याशी के रोड शो के दौरान गोबर, उपलों के साथ-साथ पथराव भी किया गया. यही नहीं विरोध का स्तर इस तरह का था कि लाठियों व लोहे की खाट से भी हमला करने की बातें सामने आ रही हैं. इस दौरान रोड शो में शामिल महिला समर्थकों में हड़कंप मच गया. सादी वर्दी में मौजूद पुलिस ने हमलावरों को भगाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने पुलिस पर भी लाठियां बरसा दी.

हमलावरों की तलाश कर रही है पुलिस

पुलिस ने स्थिति को मुश्किल से संभाला. हमला करने वाले कौन थे? इसका पुलिस वीडियो के आधार पर पता कर रही है. काफिले को कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित छपरौली कस्बे से बाहर निकाला गया. इस घटना को वहां पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान में लगी हुई है. बागपत विधानसभा में भी जब बीजेपी प्रत्याशी योगेश धामा जनसंपर्क कर रहे थे तो रालोद ने अपने पार्टी के झंडे को लेकर उनका विरोध कर दिया और कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को वहां से भगा दिया था. 

Sanjay Raut का राज्यसभा सभापति को खत, कहा- ठाकरे सरकार गिराने का दवाब, ED के जरिए फंसाने की हो रही कोशिश

UP Polls: घोषणा पत्रों के एलान के बाद छिड़ी सियासी जंग, एसपी-बीजेपी की तकरार के बीच आज कांग्रेस लाएगी मेनिफेस्टो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget