एक्सप्लोरर

सुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में पंचायत समिति के लिए टॉस से हुआ फैसला, TMC-BJP में किसकी हुई जीत?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम की दोनों पंचायत समितियों पर बीजेपी उम्मीदवारों को जीत मिली है. एक समिति पर सभापति का फैसला टॉस से किया गया.

Nandigram Panchayat Samities: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में उनकी पार्टी को दो पंचायत समितियों का नियंत्रण मिल गया है. नंदीग्राम 1 और नंदीग्राम 2 पंचायत समितियों पर सोमवार (14 अगस्त) को बीजेपी का कब्जा हो गया.

इनमें से नंदीग्राम 1 पंचायत समिति पर नियंत्रण का फैसला टॉस से किया गया, जो बीजेपी के पक्ष में रहा. दरअसल 8 जुलाई को हुए पंचायच चुनाव में बीजेपी और टीएमसी दोनों ने क्षेत्र की 15-15 सीटें हासिल की थीं. बीजेपी के पक्ष में फैसला होने पर माना जा रहा है कि स्थानीय विधायक शुभेंदु अधिकारी की क्षेत्र पर पकड़ मजबूत हुई है.

क्या कुछ बोले सुवेंदु अधिकारी?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नंदीग्राम से विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि बीजेपी सबकी भागीदारी से ब्लॉक का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा, ''हम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का फंड इस्तेमाल करके सड़कें बनाएंगे. हम उन ग्रामीण परियोजनाओं के लिए केंद्र की राशि के खर्च की सुविधा भी देंगे, जिनका टीएमसी की ओर से ठीक से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था. विकास के पथ पर हम सभी को साथ लेकर चलेंगे.''

नंदीपुर से टीएमसी का है खास कनेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगूर और नंदीग्राम में प्राइवेट इंडस्ट्री के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन ने तृणमूल कांग्रेस को बंगाल की राजनीति के केंद्र में ला दिया था, जिसके चलते 2011 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को जीत मिली थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से उम्मीदवारी की थी, लेकिन वह अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं. बाद में वह अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर से चुनी गई थीं. 

नंदीग्राम के वोटरों को सुवेंदु अधिकारी ने दिया धन्यवाद

शुभेंदु अधिकारी ने दोनों पंचायत समितियों में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए नंदीग्राम के वोटरों को धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ''नंदीग्राम की जनता के आशीर्वाद से आज श्यामल साहू और बरनाली मंडल को क्रमश: नंदीग्राम ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 की पंचायत समितियों के लिए सभापति (ब्लॉक अध्यक्ष) के रूप में चुना गया है. मुझे विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में नंदीग्राम के दोनों ब्लॉकों में अभूतपूर्व विकास होगा.'' इसी के साथ उन्होंने कहा, ''नंदीग्राम में विकास के एक नए युग की शुरुआत होगी और लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन का लाभ मिलेगा.''

यह भी पढ़ें- जश्न ए आजादी...लाल किले से पीएम मोदी का होगा 10वां संबोधन, समारोह में शामिल होंगे ये खास मेहमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget