एक्सप्लोरर

Helicopter Crash में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन से लाया गया बेंगलुरू, हालत गंभीर लेकिन स्थिर

Bipin Rawat Helicopter Crash: रूस निर्मित हेलिकॉप्टर एमआई- 17वी5 दुर्घटना में रक्षा प्रमुख अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बल के 11 कर्मियों की मौत हो गई

Bipin Rawat Chopper Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस द्वारा आज बेंगलुरू के एचएएल एयरपोर्ट पर लाया गया है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि उनको यहां के कमांड हॉस्पिटल में इलाज होगा. हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन को बुधवार को वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोयंबटूर में आधिकारिक सूत्रों ने भी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरू ले जाए जाने की पुष्टि की है. सूत्रों ने यह भी बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन स्थिर है. उन्होंने आगे कहा कि ग्रुप कैप्टन सिंह का अभी तक तीन बार ऑपरेशन किया जा चुका है.

रूस निर्मित हेलिकॉप्टर एमआई- 17वी5 दुर्घटना में रक्षा प्रमुख अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बल के 11 कर्मियों की मौत हो गई . इस हेलिकॉप्टर में ग्रुप कैप्टन सिंह देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी जनरल रावत की वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज की यात्रा के लिए संपर्क अधिकारी के तौर पर मौजूद थे. वह फिलहाल इसी प्रतिष्ठित कॉलेज में इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Watch: CDS बिपिन रावत का पार्थिव शरीर ले जा रहे वाहन पर लोगों ने फेंके फूल, लगाए भारत माता की जय के नारे

ग्रुप कैप्टन की हालत स्थिर पर गंभीर बनी हुई है

इससे पहले एक अधिकारी ने मीडिया में जानकारी देते हुए बताया था कि नई दिल्ली में,‘‘ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेंगलुरू के कमांड अस्पताल में एयर एंबुलेंस द्वारा सुलूर ले जाया गया था.” उन्होंने सुलूर एयरबेस पर जनरल रावत की आगवानी की थी. वहां से वह हेलिकॉप्टर से वेलिंगटन की ओर जा रहे थे. इस बीच भोपाल निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा,‘‘उन्हें (वरुण को) बेंगलुरू शिफ्ट (स्थानांतरित) किया जा रहा है. मैं वेलिंगटन पहुंच गया हूं.’’

बेटा फाइटर है इस संकट को भी पार कर लेगा

ग्रुप कैप्टन की हालत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘अभी मैं उनकी स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा.’’ भोपाल हवाईअड्डा रोड पर ‘सन सिटी’ स्थित केपी सिंह के पड़ोसी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) ईशान आर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ठीक हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब बुधवार को यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर के पी सिंह को मिली तब वह और उनकी पत्नी उमा अपने छोटे बेटे तनुज के मुंबई स्थित घर में थे. तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं. ईशान ने कहा, ‘‘मैंने आज सुबह कर्नल के पी सिंह से बात की. उन्होंने मुझसे कहा कि उनका बेटा फाइटर (योद्धा) है और वह इस संकट को भी पार कर लेगा.’

उन्होंने याद दिलाया कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने इससे पहले पिछले साल तेजस विमान की परीक्षण उड़ान के दौरान आई बड़ी तकनीकी खामी के बाद विमान को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित उतार लिया था और वह बाल-बाल बचे थे. उनकी बहादुरी के लिए उन्हें इसी साल शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है.

Farmers Protest: किसानों की दिल्ली की सीमाओं से वापसी के एलान पर राहुल गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- अपना देश महान है... 

नवंबर 2020 को शुरु हुआ किसान आंदोलन अब हुआ स्थगित, तारीखों के जरिए समझें अभी तक कब क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget