एक्सप्लोरर

BIMSTEC शिखर सम्मेलन की वर्चुअल शिखर बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इन विषयों पर होगी चर्चा

शिखर बैठक के अंत में वर्तमान BIMSTEC अध्यक्ष श्रीलंका, अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी थाईलैंड को सौंपेगा. BIMSTEC, बंगाल की खाड़ी के देशों पर केंद्रित एक क्षेत्रीय सहयोग मंच है.

बंगाल की खाड़ी के करीबी देशों के सहयोग संगठन की शिखर बैठक 30 मार्च को श्रीलंका की अगुवाई में आयोजित की जाएगी. करीब 4 साल बाद हो रही इस कोलंबो शिखर सम्मेलन का विषय "बिम्सटेक-एक क्षमतावान क्षेत्र, समृद्ध अर्थव्यवस्था, और स्वस्थ लोग" है. इससे पहले पिछले काठमांडू शिखर सम्मेलन (अगस्त 2018) का विषय "एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सतत विकास वाली बंगाल का खाड़ी क्षेत्र" था. इस वर्चुअल शिखर बैठक को पीएम मोदी भी संबोधित करेंगे. 

बिम्सटेक चार्टर को अपनाएंगे देश
शिखर बैठक के अंत में वर्तमान BIMSTEC अध्यक्ष श्रीलंका, अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी थाईलैंड को सौंपेगा. BIMSTEC, बंगाल की खाड़ी के देशों पर केंद्रित एक क्षेत्रीय सहयोग मंच है. इसका विकास भारत के प्रयास पर जून 1997 में 'बिस्ट-ईसी' समूह (बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग) की स्थापना के साथ शुरू हुआ था. बाद में म्यांमार (दिसंबर 1997), नेपाल और भूटान (फरवरी 2004) के प्रवेश के बाद वर्तमान 'बिम्सटेक' समूह गठित हुआ.

30 मार्च 2022 को आयोजित किए जाने वाले कोलंबो शिखर सम्मेलन में सदस्य देश "बिम्सटेक चार्टर" को अपनाएंगे. इसके जरिए BIMSTEC को "अंतर्राष्ट्रीय पहचान" देने की कोशिश होगी. साथ ही औपचारिक रूप से इसके उद्देश्यों और सिद्धांतों को परिभाषित किया जाएगा. इसके अलावा बुनियादी संस्थागत ढांचा को तैयार होगा जिसके माध्यम से यह समूह काम करेगा.

बिम्सटेक स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के इस साल में उम्मीद है कि इस समूह के विस्तार पर भी विचार होगा. बिम्सटेक के सदस्य देश इस समूह की क्षमता को भलीभांति जानते हैं और इस बात को मानते भी हैं कि इस समूह ने अपनी अभी भी अपनी पूरी संभावना को हासिल नहीं किया है. सभी देश इस कड़ी में भारत से अगुवाई की अपेक्षा करते हैं. भारत की 'एक्ट ईस्ट', 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'इंडो पैसिफिक' रणनीतियों ने भारतीय प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है.

समुद्री सहयोग को अहमियत
बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती देशों का समूह होने के कारण BIMSTEC देश समुद्री सहयोग को अहमियत देते हैं. भारत इसमें अग्रणी रहा है, क्योंकि इस क्षेत्र में उसके पास महत्वपूर्ण वैज्ञानिक क्षमताएं हैं. बंगाल की खाड़ी का क्षेत्र मौसम की घटनाओं से भी काफी प्रभावित रहता है जो अक्सर प्राकृतिक आपदाओं का भी कारण बनती हैं. ऐसे में आपदा प्रबंधन और आपदा जोखिम कम करना BIMSTEC में भारत के लिए एक और महत्वपूर्ण एजेंडा बन गया है. हाल ही में आयोजित पैनेक्स अभ्यास जैसे अभ्यासों के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के बीच सहयोग, या उन्नत मौसम पूर्वानुमान से संबंधित साझेदारी जैसी गतिविधियां को भारत ने आगे बढ़ाया.

BIMSTEC के भीतर भारत के पास 'सुरक्षा सहयोग' विषय की अगुवाई है. इसका वर्तमान फोकस आतंकवाद का मुकाबला करने और हिंसक उग्रवाद को रोकने के लिए मजबूत कानूनी मानदंड स्थापित करने पर है. साथ ही कानूनी ढांचे और आपसी साझेदारी को बढ़ावा देने वाले तंत्र की स्थापना करना है जो प्रवर्तन एजेंसियों के बीच करीबी सहयोग की सुविधा मुहैया करा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के 11 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, दीपके बोले- ‘हमारे कॉकरोच...’
CJP के 11 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, दीपके बोले- ‘हमारे कॉकरोच...’
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget