एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी या जेडीयू किसके साथ रहेंगे पशुपति पारस?

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि पहले भी राजद और जदयू के बीच एक प्रयोग हुआ था, वो लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सकते. फिर ऐसा गठबंधन आ रहा है, यह बिहार के विकास के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

Bihar Politics: बिहार (Bihar) में सत्तारूढ़ बीजेपी-जेडीयू (BJP -JDU Alliance) का गठबंधन टूट गया है. बिहार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और बीजेपी (BJP) की राहें जुदा हो गई हैं. ऐसे में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस (Pashupati Paras) ने एबीपी न्यूज से स्पष्ट किया है कि वह बीजेपी के साथ ही गठबंधन में रहेंगे.

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि पहले भी राजद और जदयू के बीच एक प्रयोग किया गया था लेकिन वे लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सकते. एक बार फिर ऐसा गठबंधन आ रहा है, यह बिहार के विकास के लिए अच्छा संकेत नहीं है. हमने तय किया है कि हमारी पार्टी एनडीए का ही हिस्सा रहेगी.

'हम एनडीए के साथ' - लोकसभा सांसद प्रिंस राज
इसके अलावा लोकसभा सांसद और पशुपति नाथ के बेटे प्रिंस राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए के साथ है. हम अन्य दलों के फैसलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन हम एनडीए के साथ हैं. हमें अभी तक ऐसा कभी नहीं लगा कि बीजेपी हमें सम्मान नहीं दे रही है.

'बीजेपी ने हमेशा अपमानित किया'
दरअसल मंगलवार का दिन बिहार की राजनीति में एक बार फिर याद रखा जाएगा. जेडीयू और आरजेडी ने सुबह 11 बजे से समानांतर बैठक शुरू कर दी थी. सूत्रों ने ये भी बताया था कि नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक में कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपमानित किया. नीतीश कुमार ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने हमेशा से जेडीयू को खत्म करने की साजिश रची.

बीजेपी से नहीं होगा गठबंधन
ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी 2013 से ही हमको धोखा दे रही है. 2020 में उन्होंने पीठ में छुरा घोंप दिया. अब हमारा बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं होगा. सीएम नीतीश कुमार आज ही अपने पद से इस्तीफा देंगे और बिहार में नई सरकार का गठन करेंगे. 

उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को दी बधाई
जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को गठबंधन से बाहर आने की अटकलों के बीच बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई. नीतीश जी आगे बढ़िए. देश आपका इंतजार कर कर रहा है.

Bihar Political Crisis: थोड़ी देर में इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, आज ही नई सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा, तेजस्वी यादव बनेंगे डिप्टी सीएम | 10 बड़ी बातें

बिहार में जेडीयू और बीजेपी का टूटा गठबंधन, नीतीश के घर बैठक के बाद JDU का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget