एक्सप्लोरर

Bihar Liquor News: शादी समारोह में शराब की तलाशी लेने पहुंची पुलिस तो भड़के तेजस्वी, CM नीतीश बोले- जब पीते नहीं तो दिक्कत क्या है

Bihar Liquor News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पुलिस किसी विवाह भवन के कमरों की तलाशी लेती नज़र आ रही है.

Bihar Liquor News: शराबबंदी वाले राज्य बिहार में पुलिस अब दुल्हन के कमरे तक की तलाशी ले रही है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पुलिस किसी विवाह भवन के कमरों की तलाशी लेती नज़र आ रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है. इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि प्रशासन और पुलिस को ही इसकी ज़िम्मेदारी दी गई है. जब पुलिस को किसी तरह की सूचना मिलती है तो वो कार्रवाई करते हैं.

नीतीश कुमार ने शादी समारोह में तलाशी लेने के सवाल पर कहा, "ऐसी शिकायतें पुलिस को मिली हैं कि शादी के कार्यक्रमों में कुछ लोगों को दारू पिलाने का इंतज़ाम रहता है. पुलिस को जब सूचना मिल रही है, तो उसके हिसाब से जा रहे हैं. इसके लिए किसी को चिंता नहीं करनी चाहिए. जब करते ही नहीं (शराब नहीं रखते या पीते) तो क्या दिक्कत है. बहुत अच्छा है, कहीं के बारे में पता चला होगा. पुलिसवालों को कहा गया है, किया गया होगा. इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है." उन्होंने कहा कि आज जो जानकारी सामने आई है, उसको लेकर हमारे कार्यलय के लोग पूछताछ कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी के ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए लिखा, "बिहार पुलिस व सरकार ही राज्य एवं 5-6 जिलों की सीमा पार करवा कर शराब पटना पहुंचाती है तथा फिर होटलों, वैवाहिक स्थलों, दुल्हन के कपड़ों, कमरों और शौचालयों की तलाशी लेने की नौटंकी रचती है. विडंबना है शराब की तस्करी करने, कराने, बेचने और बिकवाने वालों पर ही शराब पकड़ने की ज़िम्मेवारी है."

 

आपको बता दें कि ये वीडियो पटना के रामकृष्‍णा नगर थाना इलाके के एक विवाह भवन का बताया जा रहा है. वीडियो में एक पुलिसवाला कमरों की तलाशी लेता दिखाई दे रहा है. वीडियो में पुलिसवाले कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें ऊपर से चेक करने के आदेश आ रहे हैं. तलाशी ले रहे पुलिसवाले बाथरूम तक का दरावाज़ा खोल कर देखते हैं. एक एक कर कई मेहमानों के कमरों की तलाशी ली गई. इस दौरान पुलिसवाला कहता है कि लड़का पक्ष ज्यादा बदमाशी करता है, नियम का उल्लंघन लड़का पक्ष ज्यादा कर रहा है.

राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा, "बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है. यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है. बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुंच रही है, कौन पहुंचा रहा है? उसकी जांच और खोजबीन नहीं लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है?"

 

Mamata Banerjee Delhi Visit: 24 नवंबर को पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, त्रिपुरा हिंसा समेत कई मामलों पर करेंगी बातचीत

Punjab Election 2022: सीएम केजरीवाल का एलान, पंजाब में हर महिला को देंगे एक हजार रुपये प्रति माह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget