एक्सप्लोरर

बिहार में भी गोरक्षकों की गुंडागर्दी, भोजपुर में बीफ ले जा रहे तीन लोगों की पिटाई

पिछले कई महीनों से भोजपुर जिले के शाहपुर थानांतर्गत रानीसागर में चल रहे अवैध बूचड़खाने से बीफ की सप्लाई हो रही थी. गुरुवार को युवकों ने एक ट्रक बीफ पकड़ लिया और तीन युवकों को पकड़कर पीट दिया.

भोजपुर: बिहार में जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है तबसे बिहार में गौरक्षक सक्रिय हो गए हैं. राज्य के भोजपुर जिले में आज बीफ ले जा रहे तीन लोगों की कथित गोरक्षकों ने पिटाई कर दी.

गोरक्षा के नाम पर फिर गुंडागर्दी, MP के बैतूल में तीन युवकों की पुलिस के सामने पिटाई

दरअसल पिछले कई महीनों से भोजपुर जिले के शाहपुर थानांतर्गत रानीसागर में चल रहे अवैध बूचड़खाने से बीफ की सप्लाई हो रही थी. गुरुवार को युवकों ने एक ट्रक बीफ पकड़ लिया और तीन युवकों को पकड़कर पीट दिया. कथित गोरक्षकों ने युवकों को पीटने के बाद ही पुलिस को जानकारी दी.

बिहार में भी गोरक्षकों की गुंडागर्दी, भोजपुर में बीफ ले जा रहे तीन लोगों की पिटाई

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल नंबर के ट्रक में प्रतिबंधित मांस लदा हुआ था. ट्रक को सड़क पर ही रोककर युवकों ने एनएच 84 को जाम कर दिया है और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे.

जब इसके बारे में इन कथित गोरक्षकों ने ट्रक ड्राइवर से पूछा तो ड्राइवर ने बताया कि मांस मुजफ्फरपुर से भागलपुर के रास्ते कोलकाता ले जाया जा रहा है. घटना के बाद से गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम रखा है.

शिवराज के राज में भी गोरक्षकों की गुंडागर्दी

मध्य प्रदेश के बैतूल में मोहदा थाना इलाके के डुल्हारिया गांव में गोतस्करी के शक में तीन युवकों की पिटाई कर दी गई. इतना ही नहीं पुलिस पर भी तीनों युवकों को पीटने का आरोप है. इन युवकों को दमजीपुरा के दुलरिया गांव में गो-तस्करी के शक में गोरक्षकों ने उस समय पकड़ा जब ये चारो गांव में गांजा पीने आए हुए थे. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

MP-580x395

पीएम की नसीहत का कोई असर नहीं!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त हिदायत के बाद भी गोरक्षा के नाम पर हिंसा नहीं रुक रही है. पिछले दिनों गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने हिंसा कर रहे गोरक्षकों को बेहद सख्त संदेश देते हुए सवाल उठाया था कि क्या किसी इंसान को मारने से गोरक्षा होती है?

पीएम मोदी ने कहा था,  ”गाय के नाम पर किसी की जान लेना सही नहीं है. कानून अपना काम करेगा. गोरक्षा के नाम पर कानून को हाथ में न लिया जाए. इस देश में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget