एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Delhi Visit: राहुल गांधी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, कहा- विपक्ष एकजुट हो जाए यही कोशिश है

Nitish Kumar on Mission 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली आ गए हैं. वह तीन दिन राजधानी में रहेंगे. इस दौरान राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और विपक्षी नेताओं से मिलेंगे.

Nitish Kumar on Mission to Unite Opposition: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत राजधानी दिल्ली (Delhi) पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट से निकलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष एकजुट हो जाए, यही उनकी कोशिश है. इसके बाद नीतीश कुमार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिलने उनके आवास पहुंचे.

उन्होंने कहा कि कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) से मुलाकात करेंगे. नीतीश ने यह भी कहा कि वह विपक्ष के बाकी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. 

नीतीश कुमार ने कहा, ''चार पार्टी के नेताओं से मिलना ही है, सब से मिलेंगे. कोशिश ये है कि हम सब लोग साथ है विपक्ष के, सब लोग साथ हो जाएंगे तो अच्छा माहौल होगा.'' उन्होंने कहा, ''कोई काम हो रहा है आप बताएं, विकास का कोई काम हो रहा है? रीजनल पार्टी को तो कमजोर करने का काम हो रहा है. हमारी कोई इच्छा नहीं है, हमारी इच्छा है अधिक से अधिक विपक्ष एक साथ हो जाए तो अच्छा होगा, हम उसका प्रयास करेंगे.'' पीएम उम्मीदवारी के सवाल पर नीतीश ने कहा, ''ऐसा कुछ नहीं है हमारा कोई दावा है, हम उस बारे में सोचते नहीं है.''

विपक्षी एकजुटता पर पीएम मोदी का निशाना

एक तरफ नीतीश कुमार और अन्य दल मिशन 2024 के लिए विपक्षी एकता की कोशिशों में लगे हैं तो वहीं हाल में केरल के कोच्चि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए पोलराइज होने का आरोप लगाया था. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी कुमार ने यहां तक कहा, ''नीतीश कुमार दूसरे के बैसाखी पर 17 साल से मुख्यमंत्री हैं. 17 सालों में कभी चुनाव नहीं लड़ा. उन्हें जनता की समस्या मालूम नहीं है और चले हैं पीएम बनने.''

वहीं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह विपक्षी एकजुटता को लेकर अनुमान लगाते हुए समीकरण समझा चुके हैं. ललन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 62 फीसदी वोट बीजेपी के खिलाफ था जो अब 75 फीसदी से ज्यादा होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एकजुट हुए तो बीजेपी साफ हो जाएगी.

ललन सिंह का 2024 में बिहार की सभी सीटें जीतने का दावा

ललन सिंह ने दावा किया कि अगले आम चुनाव में उनकी पार्टी बिहार की सभी 40 सीट जीतेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक समय लोकसभा की दो सीट जीती थी फिर उसे वहीं पहुंचा देंगे. नीतीश के दिल्ली दौरे से पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि अभी पीएम उम्मीदवारी को लेकर कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि नीतीश राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, एनसीपी नेता शरद पवार, हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला और वाम दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़ें

CBI Officer Death Row: CBI ने अधिकारी की खुदकुशी को लेकर मनीष सिसोदिया के दावे को खारिज किया, किया ये दावा

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, आज कोर्ट में किसने क्या दलील दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी

Embed widget