एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेपी आंदोलन पर अमित शाह बनाम नीतीश कुमार, जमकर हुआ वार-पलटवार

BJP Vs JDU: सीएम नीतीश कुमार के आरजेडी, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद से ही बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही है.

Nitish Kumar On Amit Shah: जेपी नारायण की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला. पहले अमित शाह ने नीतीश कुमार पर प्रहार किया तो फिर बिहार के मुख्यमंत्री की तरफ से भी पलटवार किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका नाम लिए बिना कहा, 'जिन लोगों का आजादी की लड़ाई से कुछ मतलब नहीं वह आज जेपी नारायण (JP Narayan) के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर बोल रहे हैं. आज कल जो लोग बोल रहे हैं उनकी क्या भूमिका थी स्वतंत्रता के आंदोलन में?'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (11 अक्टूबर) को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी जन्मभूमि सिताब दियारा में कहा कि, "जेपी का नाम लेकर राजनीति में आए लोग अब पांच-पांच बार पाला बदलकर जेपी के सिद्धांतों को दरकिनार कर चुके हैं. आज सत्ता सुख के लिए उसी कांग्रेस की गोदी में बैठ गए हैं." 

अमित शाह ने क्या कहा?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने आपातकाल थोपने वाली भ्रष्टाचारी और अन्यायी शासन के विरुद्ध पूरे विपक्ष को एकजुट कर देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनाई. जेपी ने सत्ता से बाहर रहकर परिवर्तन करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण देश के सामने रखा.

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण और विनोबा भावे के सर्वोदय के सिद्धांत को अंत्योदय के साथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण का अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं. साथ ही दावा किया कि देशभर के करोड़ों गरीबों के जीवनस्तर को बेहतर बनाते हुए पीएम मोदी ने उनके संपूर्ण क्रांति के मंत्र को चरितार्थ करने का काम किया है.

जयप्रकाश नारायण को लेकर क्या बोले गृह मंत्री? 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जेपी नारायण ने देश की आजादी के लिए क्रांति भी की, महात्मा गांधी के रास्ते पर भी चले और आजादी के बाद एक संन्यासी की भांति सत्ता का परित्याग करते हुए आचार्य विनोबा भावे के सर्वोदय आंदोलन के साथ जुड़कर जीवन भर भूमिहीनों, गरीबों, दलितों एवं पिछड़ों के कल्याण के लिए लड़ते रहे.

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी जेपी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश के विकास को नई गति दे सके इस उद्देश्य से पीएम मोदी ने स्मारक के साथ रिसर्च सेंटर बनाने का भी निर्णय लिया. सेंटर बनने के बाद विद्यार्थी यहां रहकर जेपी के सिद्धांतों और ग्रामीण विकास के लिए किए उनके कार्यों पर शोध कर पाएंगे.

बिहार के सीएम ने किया पलटवार

इस पर नीतीश कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, "वह 2002 के बाद ही मुख्य धारा में आए हैं, जब वर्तमान प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उनका क्या स्टैंड था और वह उससे पहले कहां थे." नीतीश कुमार ने पूछा कि, "वह 1974 में हुए जेपी आंदोलन के बारे में बोलना चाहते हैं, वह इसके बारे में क्या जानते हैं? वह कितने साल के हैं." 

नीतीश कुमार अक्सर कहते हैं कि बीजेपी अब वह नहीं है जो अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के समय थी. यही बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि "पिछली पीढ़ी के नेताओं में कई अच्छे गुण थे, लेकिन इन लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है. किसी को, किसी चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं." 

"स्वतंत्रता की लड़ाई किसने लड़ी?"

उन्होंने जेपी (JP) के साथ अपने घनिष्ठ संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि वह 1974 के आंदोलन की अगुवाई करने वाले छात्र कार्यकर्ताओं की 14 सदस्यीय समिति का हिस्सा थे और उन लोगों में से थे जिन्हें आपातकाल के दौरान जेल भेजा गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आगे कहा कि, "स्वतंत्रता की लड़ाई किसने लड़ी? अब वे चीजों को बदलना चाहते हैं. जिन लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था. यह बापू (महात्मा गांधी) थे जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था. सोचो बापू को किसने मारा. इसलिए किसी को उन लोगों के साथ नहीं जुड़ना चाहिए." 

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने लालू को बताया कौन सी चीज हैं पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- मुरई नहीं हैं कि उखाड़ देंगे

Bihar Politics: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बवाल के बाद आरजेडी नेता श्याम रजक हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget