एक्सप्लोरर

'दिल्ली तो झांकी है...', दिल्ली के बाद अब बिहार पर BJP की नजर, क्या NDA फिर रचेगा इतिहास

Bihar Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद BJP ने अब बिहार चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है. NDA ने राज्य में 225 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया.

BJP Mission Bihar: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नजर अब बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी है जो अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है. भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 225 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. पार्टी की रणनीति को धार देने के लिए सीनियर नेता और सहयोगी दलों के बीच मंथन तेज हो गया है.

बिहार में भाजपा के सीनियर विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विश्वास जताया है कि NDA फिर से सत्ता में वापसी करेगा. वहीं केंद्र सरकार में मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी ने दिल्ली चुनाव के नतीजों को बिहार के लिए ट्रेलर करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है... जय NDA." भाजपा नेताओं का मानना है कि दिल्ली में मिली सफलता बिहार में भी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में मदद करेगी.

RJD ने किया BJP के दावों को खारिज

भाजपा की इस रणनीति पर विपक्षी दलों ने तंज कसना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि दिल्ली के चुनाव नतीजों का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग बदलाव के लिए वोट देंगे और झारखंड में हुए चुनाव के नतीजे बिहार की जनता को प्रभावित करेंगे. तिवारी ने कहा "बिहार में जनता बदलाव चाहती है यहां दिल्ली नहीं बल्कि झारखंड चुनाव का असर दिखेगा."

नीतीश कुमार की वापसी से NDA मजबूत?

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन छोड़कर NDA में वापसी की थी जिसका असर चुनावी नतीजों में भी दिखा. NDA ने बिहार की 40 में से 30 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की जिससे भाजपा का मनोबल बढ़ा है. भाजपा नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार की वापसी और दिल्ली चुनाव की जीत बिहार में भी NDA के लिए फायदेमंद साबित होगी.

वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में बिहार के लिए किए गए विशेष प्रावधानों को भी NDA अपनी चुनावी रणनीति में भुनाने की कोशिश कर सकता है. अब देखना होगा कि भाजपा दिल्ली की जीत की लय को बिहार में जारी रख पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election Result 2025: 'और लड़ो', दिल्ली चुनावों के रुझान पर 'इंडिया' को लेकर उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल-राहुल गांधी पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget