एक्सप्लोरर

बिहार चुनावः तेजस्वी यादव पर उठते सवालों के बीच हुई महागठबंधन की बैठक, मामला सुलझाने का ज़िम्मा कांग्रेस पर

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के साथ ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम पर सहमति के लिए लगातार समन्वय समिति बनाने की मांग हो रही है. जीतनराम मांझी ने समिति के गठन के लिए तेजस्वी यादव को 25 जून तक का वक्त दिया था.

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर गतिरोध ख़त्म करने की कोशिश शुरू हो गई है. इसी कोशिश के तहत बुधवार 24 जून को महागठबंधन के सभी 6 दलों के नेताओं के बीच पहली बैठक हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई बैठक ऐसे समय पर हुई जब आरजेडी के पांच विधान परिषद सदस्यों के जेडीयू में जाने और वरिष्ठ आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने के बाद सियासत तेज़ हो गई है.

अहमद पटेल ने की बैठक

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल मौजूद थे. वहीं राज्यसभा सांसद मनोज झा (आरजेडी), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (हम), उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएसपी), मुकेश साहनी (वीआईपी) और अर्जुन राय (एलजेडी) भी बैठक में शरीक हुए.

इनके अलावा कांग्रेस की बिहार यूनिट के वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद थे. रोचक बात ये रही कि आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव ने बैठक में भाग नहीं लिया.

फिर उठी समन्वय समिति की मांग

सूत्रों के मुताबिक बैठक में एक बार फिर समन्वय समिति बनाने की मांग उठाई गई. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार और टिकटों के बंटवारे पर फ़ैसला लेने के लिए समन्वय समिति की मांग पहले से ही होती रही है. ख़ासकर हम पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इसकी मांग करते आए हैं.

मांझी ने तो समन्वय समिति बनाने के लिए तेजस्वी यादव को 25 जून यानि गुरुवार तक का अल्टीमेटम दिया है. ऐसा नहीं करने पर मांझी ने अगला कदम उठाने का ऐलान किया था.

सीएम उम्मीदवार पर कोई बातचीत नहीं: आरजेडी 

हालांकि आरजेडी तेजस्वी यादव के नेतृत्व के सवाल पर मोलभाव करने को तैयार नहीं है. पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव ही इसके नेता होंगे और उनके नेतृत्व में ही गठबंधन चुनाव में उतरेगा. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में आरजेडी ने सहयोगी दलों की मांग पर विचार करने के लिए इस हफ़्ते के अंत तक का समय मांगा है.

इस हफ़्ते तेजस्वी आ सकते हैं दिल्ली

तेजस्वी यादव के इसी हफ़्ते दिल्ली आने और कांग्रेस नेताओं से मिलने की संभावना है. ऐसे में माना जा रहा है कि गेंद कांग्रेस के पाले में है. आरजेडी को छोड़कर अन्य दलों के नेता चाहते हैं कि कांग्रेस को तेजस्वी यादव के साथ-साथ उनके पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को समन्वय समिति के गठन के लिए मनाना चाहिए ताकि गतिरोध दूर हो सके. हालांकि कांग्रेस इस मसले पर आरजेडी के साथ खड़ी नज़र आ रही है.

ये भी पढ़ें कांग्रेस की केंद्र सरकार से मांग- अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया जाए संसद का डिजिटल सत्र भारत के इतिहास में पहली बार डीजल 80 रुपये के पार पहुंचा, लगातार 19वें दिन बढ़ी कीमतें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget