एक्सप्लोरर

तय वक़्त पर होगा बिहार विधानसभा चुनाव? कोरोना काल में कैसे हो चुनाव, EC ने शुरू की तैयारियां

कोरोना महामारी के दौर में चुनाव कैसे हो? इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किया है.

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव करवाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने कोरोना काल में चुनाव कैसे संपन्न कराया जाए इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग से कहा है कि वह राज्य की पार्टियों के साथ बैठक करें और चर्चा करे. इसके साथ ही मतदान किस तरह से करवाया जा सकता है इसको लेकर भी केंद्रीय चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं.

कोरोना काल में मतदान कैसे हो? EC ने जारी किए दिशा निर्देश देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा था कि क्या बिहार चुनाव जो इस साल के आखिरी में होना है वह वक्त पर हो पाएगा या नहीं हो पाएगा? क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग, कंटेनमेंट जोन और होम क्वॉरेंटाइन और आइसोलेशन जैसे कई सारे मुद्दे हैं जिनको ध्यान में रखकर ही चुनाव करवाया जा सकता है.

इन सब पहलुओं को ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने अब अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी हैं. केंद्रीय चुनाव आयोग ने यह निर्देश जारी कर दिया है कि किसी भी पोलिंग स्टेशन पर 1000 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे और जब मतदान होगा तो केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश मसलन सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजेशन के साथ ही अन्य सावधानियों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा.

होम आइसोलेशन में रह रहे लोग कर सकेंगे पोस्टल बैलट का इस्तेमाल इतना ही नहीं अब 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और जो होम आइसोलेशन या क्वॉरेंटाइन में है ऐसे लोगों के द्वारा मतदान किया जा सके इसके लिए पोस्टल बैलट का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि अभी तक सिर्फ 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और चुनाव के दौरान जरूरी सेवा में लगे लोगों के लिए ही पोस्टल बैलट की सुविधा दी गई थी. लेकिन कोरोना काल में अब 65 साल से उम्र से ज़्यादा और होम क्वारंटाइन में रह रहे के लोगों को भी पोस्टल बैलट इस्तेमाल करने की सुविधा दी जाएगी .

राज्य चुनाव आयोग करेगा राजनीतिक पार्टियों के साथ चर्चा केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार के चुनाव आयुक्त से कहा कि वह राज्य की पार्टियों के साथ बैठक का चर्चा करें कि कोरोना के माहौल में चुनाव कैसे संपन्न कराया जा सकता है. इस बैठक के दौरान केंद्र चुनाव आयोग ने चुनाव को कैसे संपन्न कराना है उसको लेकर जो दिशा निर्देश जारी किए हैं उन पर भी चर्चा होगी.

नवंबर में खत्म हो रहा है बिहार विधानसभा का कार्यकाल गौरतलब है बिहार की 243 सदस्य विधान सभा का कार्यकाल 29 नवंबर को पूरा हो रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्तों में या नवंबर के शुरुआती हफ्तों में बिहार में चुनाव करवाए जा सकते हैं. लेकिन जिस तरह से देश इस वक्त कोरोना काल से गुजर रहा है इससे बिहार चुनावों को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है.

इस सब के बीच चुनाव आयोग ने जिस तरह से तैयारियां करने शुरू की हैं उसे इस बात की ओर इशारा तो जरूर मिल रहा है कि चुनाव आयोग की कोशिश यह है कि चुनाव अपने तय वक्त पर हो सकें. लेकिन उस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का भी पूरी तरह से पालन हो. यानी कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और लोकतंत्र के महापर्व में लोगों को शरीक होने में दिक्कत भी ना हो.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget