एक्सप्लोरर

बिहार में आंधी-बारिश से तबाही, अलग-अलग इलाकों में 15 की मौत

पटना : बिहार के कई जिलों में मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश से अब तक 15 लोगों की मौत की सूचना है. वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है. इस बीच बिहार सरकार ने आंधी व बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश प्रभावित जिले के अधिकारियों को दिया है.

इधर, राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है. आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह आई तेज आंधी तूफान से राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में जान माल का नुकसान हुआ है.

आंधी और बारिश के दौरान कुल 15 लोगों की मौत हुई है, जिसमें सात लोगों की मौत वज्रपात से हुई है. अन्य लोगों की मौत दीवार, इमारत, पेड़ गिरने से हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, आंधी और बारिश के दौरान सबसे अधिक मधुबनी जिले में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि बेगूसराय, औरंगाबाद, लखीसराय और सुपौल जिले में दो-दो लोगों की मौत हुई है.

इसके अलावा भी कुछ जिलों में आंधी-बारिश लोगों के मरने की खबर है. आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतक परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के शोकसंतप्त परिवारों को जल्द से जल्द चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने तूफान के दौरान राज्य के खेत-खलिहान में हुए फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण कर उसके नुकसान की भरपाई का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि 15 मृतकों में से 14 के परिजनों को मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी गई है. इधर, बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ब्यास जी ने कहा कि आंधी और बारिश के कारण आम और लीची की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है.

इधर, अपुष्ट खबरों के मुताबिक राज्यभर में आंधी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने सहित कई कारणों से 17 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक तेज आंधी चलने लगी और तेज गरज से साथ बारिश होने लगी. तेज धूल भरी आंधी के कारण कई घरों के शीशे भी टूट गए तथा कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ.

अचानक आई आंधी और तेज बारिश से पटना के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही. उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पूर्व में ही आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी. इधर उत्तर प्रदेश में भी आंधी-बारिश रही और यहां भी नुकसान की खबरें आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा वार
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ का विपक्ष पर हमला
धार में जुमे की नमाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने समाधान का भरोसा
धार में जुमे की नमाज के लिए SC ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने दिया ये जवाब
Jantar Mantar CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget