एक्सप्लोरर

CBI in Tripura chit fund scam: त्रिपुरा चिटफंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

सीबीआई ने सोमवार (3 फरवरी, 2025) को त्रिपुरा चिटफंड घोटाले के एक मामले में वांछित आरोपी को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से गिरफ्तार किया है. असम निवासी आरोपी बिकाश दास 2013 से फरार चल रहा था.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार (3 फरवरी, 2025) को त्रिपुरा चिटफंड घोटाले के एक मामले में वांछित आरोपी बिकाश दास को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से गिरफ्तार किया है. बता दें कि आरोपी असम के हैलाकांडी जिले के दास कॉलोनी पंचग्राम का रहने वाला है, जो 2013 से फरार चल रहा था.

बता दें कि त्रिपुरा सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की थी. बता दें कि बिकाश दास के खिलाफ 2 FIR दर्ज थी. अगरतला की विशेष सीबीआई अदालत ने बिकाश को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था. 16 अगस्त 2024 को उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था. सीबीआई ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था


तकनीकी इनपुट से पकड़ में आया आरोपी

सीबीआई लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर बिकास दास को भिवंडी के कल्हार इलाके में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया.


क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सीबीआई ने 7 मार्च 2023 और 15 मार्च 2023 और को 2 मामले दर्ज किए थे. उस समय बिकाश दास सूचना रियल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी का निदेशक था. बता दें कि पहला मामला त्रिपुरा के कामलपुर थाने में 28 जून 2013 को दर्ज FIR नंबर 57/2013 से जुड़ा है, जिसे सीबीआई ने 15 मार्च 2023 को अपने हाथ में लिया था. इस मामले में आरोप है कि सूचना रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों ने निवेशकों को हाई रिटर्न का लालच देकर उनसे लाखों रुपये जुटाए, लेकिन 2012 में कंपनी अचानक बंद हो गई और निवेशकों का पैसा नहीं लौटाया. इससे निवेशकों को करीब 6,60,000 रुपये का नुकसान हुआ. सीबीआई ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है. सीबीआई ने 21 जनवरी 2025 को आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें बिकाश दास, सुजीत दास और सूचना रियल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया है.


दूसरे मामले की जांच जारी


दूसरा मामला त्रिपुरा के तेलियामुरा थाना में 16 मई 2013 को दर्ज एफआईआर नंबर 51/2013 से जुड़ा है, जिसे सीबीआई ने 7 मार्च 2023 को अपने हाथ में लिया था. इस मामले की अभी जांच जारी है.


त्रिपुरा में 2010 से 2013 के बीच कई चिटफंड कंपनियां उभरी थीं, जिन्होंने गरीब और मध्यम वर्गीय निवेशकों से पैसे जुटाए. बाद में ये कंपनियां बंद हो गईं और लोगों का पैसा डूब गया. सहारा और रोज वैली सहित कई कंपनियों पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे, जिसके बाद त्रिपुरा सरकार ने 2023 में ऐसे मामलों की जांच सीबीआई को सौंप दी थी. अब सीबीआई लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget