एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: सीएम की रेस में शामिल हैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में सीएम कौन होंगे इसे लेकर संशय बरकरार है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पद के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल को मौका मिलेगा. यहां जानें उनके बारे में सबकुछ.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 15 साल बाद बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने और गद्दी पाने में कामयाब रही है. प्रदेश में कांग्रेस को जबर्दस्त जीत मिली है. पार्टी की इस तरह जीत की राजनीतिक पंडितों ने भी कल्पना नहीं की थी. अब मामला यहां फंसा हुआ है कि प्रदेश का सीएम कौन होगा. सीएम के नाम पर केन्द्रीय नेतृत्व और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को फैसला करना है. दावेदारों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव का नाम चल रहा है.

पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति की तलाश के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को छत्तीसगढ़ भेज दिया है. उम्मीद की जा रही है छत्तीसगढ़ में आज ही सीएम पद के नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

भूपेश बघेल-

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं. वह अपने तेवर के कारण जाने जाते हैं और विवादों में भी उनका नाम आ चुका है. छत्तीसगढ़ के सीडी कांड में भी उनका नाम आया था. इस केस में उन्होंने जमानत लेने से इनकार कर दिया था. बघेल ओबीसी जाति से आते हैं और उनकी इन तबकों में अच्छी पकड़ मानी जाती है.

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले हैं. वह राजनीति में शुरुआत से ही सक्रिय रहे हैं और वह प्रदेश कांग्रेस के युवा अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

जब छत्तीसगढ़ 2000 में राज्य बना था तो बघेल पहली बार पाटन सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इस दौरान वह राज्य के कैबिनेट मंत्री भी रहे. साल 2003 में जब कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता से बाहर हो गई तो उन्हें विपक्ष का उपनेता बनाया गया. उनके राजनीतिक कौशल और रणनीति बनाने में गूढ़ता को देखते हुए कांग्रेस की केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें साल 2014 में प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था.

इन तमाम अनुभवों और इस विधानसभा चुनाव में पार्टी को 15 साल बाद सत्ता में वापसी दिलाने में उनकी भूमिका केन्द्रीय नेतृत्व के सामने है. ऐसे में वह प्रदेश में सीएम की रेस में सबसे आगे हैं. हालांकि, अभी पार्टी में हाईकमान सीएम पद पर कैंडिडेट के नामों पर विचार किया जा रहा है. उम्मीद है जल्द ही लोगों को सीएम के नाम का पता चलेगा.

यह भी पढ़ें-

सस्पेंस खत्म: राजस्थान में पायलट पिछड़े, राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को दी CM पद की कमान अगर सचिन सीएम बने तो सारा की बल्ले-बल्ले, भाई उमर, पिता फारूक और दादा अब्दुल्लाह रहे हैं सीएम देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर-ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP का इनकार, कहा- कहीं और बताएं
LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर-ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP का इनकार, कहा- कहीं और बताएं
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget