एक्सप्लोरर

भारत की सीमा पर तैनात होगी वो बटालियन, जो छुड़ा देगी दुश्मनों के छक्के, चीन-PAK भी कांपेंगे

Bhairav Commando Battalions: भैरव लाइट कमांडोज के पांच में से तीन बटालियन यूनिट्स को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित भारतीय सेना के महत्वपूर्ण उत्तरी कमांड के अंतर्गत तैनात किया जाएगा.

भारतीय सेना पाकिस्तान और चीन से सटी सीमाओं पर अपने हमले की क्षमता को और बढ़ाने के लिए पांच भैरव लाइट कमांडो बटालियन को तैयार कर रही है. भारतीय सेना के भैरव कमांडो के एक बटालियन में 250 विशेष रूप से प्रशिक्षित और घातक हथियारों से लैस जवान शामिल होंगे.

दरअसल, भारतीय सेना की योजना फुर्तीले और घातक भैरव लाइट कमांडोज की ऐसी 23 बटालियन तैयार करने की है, जिससे सेना पैदल जवानों और स्पेशल पैरा-मिलिट्री फोर्सेस के बीच की खाई को कम किया जा सके. इसी योजना के तहत इस साल 31 अक्टूबर तक भैरव लाइट कमांडोज के पहले पांच बटालियन को स्थापित कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है. हालांकि, इसमें कुछ और समय भी लगने की संभावना जताई गई है.

कहां-कहां तैनात किए जाएंगे भैरव कमांडोज?

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा, भैरव लाइट कमांडोज के पांच में से तीन बटालियन यूनिट्स को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित भारतीय सेना के महत्वपूर्ण उत्तरी कमांड के अंतर्गत तैनात किया जाएगा. इसमें से एक बटालियन को लेह स्थित 14वीं कोर में, दूसरा श्रीनगर स्थित 15वीं कोर में और तीसरे बटालियन को नगरोटा स्थित सेना की 16वीं कोर में तैनात किया जाएगा.

वहीं, इसकी चौथे यूनिट को पश्चिमी सेक्टर के रेगिस्तानी इलाके में तैनात किया जाएगा और पांचवे बटालियन यूनिट को पूर्वी सेक्टर के पहाड़ी इलाकों में तैनात किया जाएगा.

बचाओ और बढ़ाओ के कॉन्सेप्ट पर तैयार किए जा रहे भैरव कमांडोज

रिपोर्ट के मुताबिक, साढ़े 11 लाख सैनिकों वाली मजूबत भारतीय सेना ‘बचाओ और बढ़ाओ’ के कॉन्सेप्ट पर अपनी रेगुलर इंफेंट्री बटालियनों में से भैरव कमांडोज को तैयार कर रही है. भारतीय सेना में पैदल सैनिकों के बटालियनों की कुल संख्या 415 हैं और प्रत्येक बटालियन में 800 सैनिक तैनात हैं. पैदल सेना के बटालियनों के मुकाबले कम संख्या में लेकिन पूरी तरह से चुस्त और घातक भैरव यूनिट्स के कमांडोज आधुनिक हथियारों, उपकरणों और ड्रोन तकनीक से पूरी तरह से लैस होंगे.

स्पेशल फोर्सेस के एक बटालियन में तैनात होते हैं 620 जवान

भैरव कमांडोज की ये यूनिट्स 10 पैरा-मिलिट्री फोर्सेज और पांच पैरा (एयरबोर्न) बटालियनों के अलावा होंगी. जिसके एक-एक बटालियन में कड़ी ट्रेनिंग के बाद चुने गए 620 सैनिकों को शामिल किया गया है. स्पेशल फोर्सेस के ये जवान बेहतरीन और आधुनिक हथियारों और उपकरणों की एक विशेष श्रृंखला से लैस होते हैं.

यह भी पढ़ेंः मेड-इन-इंडिया जेट इंजन से सुदर्शन चक्र तक... राजनाथ सिंह ने बताया सेना को अपग्रेड करने का रोडमैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget