एक्सप्लोरर

केजरीवाल के माफीनामे से AAP में संग्राम, भगवंत मान का पार्टी से इस्तीफा

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से अरविंद केजरीवाल की माफी के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब यूनिट में बवाल खड़ा हो गया है. पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान ने इस्तीफा दे दिया है.

चंडीगढ़: संगरूर से सांसद भगवंत मान ने आप की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से आज इस्तीफा दे दिया. एक दिन पहले पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से उन पर मादक पदार्थों के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाने के मामले में माफी मांगी थी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री के माफी मांगने की पार्टी के नेताओं और पंजाब के विधायकों ने आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस कदम से वे हैरान हैं और निराश हैं क्योंकि केजरीवाल ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी.

मान ने इस्तीफा देने की घोषणा ट्विटर पर की. उन्होंने लिखा, ''मैं आप पंजाब के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं. लेकिन ड्रग माफिया और पंजाब में सभी किस्म के भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई पंजाब के आम आदमी के रूप में जारी रहेगी.''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पूर्व मंत्री मजीठिया पर ड्रग के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया था, इस पर उन्होंने कल माफी मांगी.

केजरीवाल ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें यह पता चला कि उनके लगाए आरोप बेबुनियाद हैं.

मुख्यमंत्री ने अपने माफीनामे में लिखा, '' हाल के दिनों में मैंने आपके( मजीठिया) खिलाफ कुछ बयान दिए और आरोप लगाए. ये ड्रग के धंधे में आपके कथित तौर पर शामिल होने से जुड़े थे. ये बयान राजनीतिक मुद्दा बन गए.''

इसमें आगे लिखा, '' लेकिन मुझे अब पता चला कि ये आरोप बेबुनियाद हैं. इसलिए ऐसे मुद्दों पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. मैं आपके खिलाफ दिए गए अपने सभी बयान और आरोप वापस लेता हूं और इसके साथ ही माफी मांगता हूं.''

पंजाब में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि केजरीवाल के माफी मांगने से वह हैरान हैं.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '' अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने से मैं स्तब्ध और हैरान हूं. मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं हो रहा कि इस कद के नेता के इस तरह हार मान लेने से पहले हमसे कोई बातचीत नहीं हुई.''

खैरा ने कल ट्विटर पर लिखा था, '' मैं समझ नहीं पा रहा कि केजरीवाल ने माफी ऐसे समय क्यों मांगी जब कि पंजाब एसटीएफ ने उच्च न्यायालय को आज सूचित किया कि ड्रग मामले में विक्रम मजीठिया के खिलाफ उनके पास सबूत हैं.''

पंजाब में आप की सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी के नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने भी केजरीवाल की मजीठिया से माफी पर नाराजगी जताई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
India LPG Crisis: ईरान युद्ध के बीच बड़ी राहत! हजारों टन LPG लेकर भारत पहुंचा 'पाइक्सिस पायनियर' जहाज, दूर होगी गैस की दिक्कत
ईरान युद्ध के बीच बड़ी राहत! हजारों टन LPG लेकर भारत आया 'पाइक्सिस पायनियर' जहाज
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
तो क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने दिया बड़ा संकेत
तो क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने दिया बड़ा संकेत

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
Embed widget