एक्सप्लोरर

‘भगवा’ पर विवाद: प्रियंका गांधी ने रात 1 बजे शक्ति की साधना का ये मंत्र किया ट्वीट

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हिंसा में शामिल लोगों को सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए भुगतान करना होगा.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून पर हो रही सियासी लड़ाई अब ‘भगवा’ रंग पर पहुंच गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भगवा रंग के बहाने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. जिस पर सीएम योगी ने भी प्रियंका को जवाब दिया. इन सब के बीच आधी रात को प्रियंका गांधी ने शक्ति की साधना का एक मंत्र ट्वीट किया है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘’ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै.’’

क्या है प्रियंका गांधी के मंत्र वाले ट्वीट का शाब्दिक अर्थ?

‘ऐं’ शब्द का अर्थ दुर्गा की पहली शक्ति शैलपुत्री से है. ‘ह्रीं’ दूसरे शब्द का अर्थ दूसरी शक्ति ब्रह्मचारिणी से है. ‘क्लिं चामुँड़ायै विच्चै’ शब्दों का अर्थ सात ग्रहों को नियंत्रित करती है.’’

प्रियंका गांधी ने भगवा पर क्या बयान दिया था?

प्रियंका गांधी का ये ट्वीट यूपी में उनकी सुरक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच आया है.  दरअसल प्रियंका गांधी ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री योगी ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे. उनके उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है. इस देश के इतिहास में शायद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया है. योगी ने भगवा वस्त्र धारण किये हैं. भगवा धारण किया है. यह भगवा आपका नहीं है. यह भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आत्धयात्मिक परंपरा का है. यह हिन्दू धर्म का चिन्ह है. उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है.’’

सीएम योगी ने किया प्रियंका पर पलटवार

प्रियंका के इस बयान पर सीएम योगी के ऑफिस ने ट्वीट किया, ‘’संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा. विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?’’

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हिंसा में शामिल लोगों को सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए भुगतान करना होगा. उन्होंने कहा था, "हम उनकी संपत्तियों को जब्त करेंगे क्योंकि कई चेहरों की वीडियो फुटेज के माध्यम से पहचान हुई है."

यह भी पढ़ें-

मौसम अपडेट: दिल्ली में ठंड ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, ट्रेन, प्लेन और सड़क यातायात पर असर

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी की बेटी ‘नागरिकता’ को मिला जन्म प्रमाणपत्र

सुशील मोदी का पीके पर निशाना, कहा- राजनीति को बाजार बनाने वाले गठबंधन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget