एक्सप्लोरर

बेंगलुरू में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड, पैरेंट्स की गैरमौजूदगी में पिता की बंदूक से खुद को गोली मारी

Karnataka News: बेंगलुरू में एक इंजीनियरिंग के छात्र ने खुद को ही गोली मार ली है. उसने सुसाइड को अंजाम देने के लिए अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल किया.

Bengaluru: बच्चों को चाकू, बंदूक या कहें उन खतरनाक चीजों से दूर रखना चाहिए, जिनकी वजह से जान जा सकती है. ऐसा नहीं करने पर इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है. ऐसा ही कुछ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हुआ है, जहां एक 19 साल के लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता की बंदूक से खुद को गोली मार ली. गोली लगने की वजह से लड़के की मौत हो गई. मृतक की पहचान विशु उथप्पा के तौर पर हुई है. वह मडिकेरी जिले के मुकाडालू गांव का रहने वाला था. 

विशु उथप्पा फर्स्ट ईयर का इंजीनियरिंग छात्र था और वह राजा राजेश्वरी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि लड़के की मौत छाती के बाएं हिस्से में डीबीबीएल हथियार से चलाई गई गोली की वजह से हुई है. डीबीबीएल को डबल बैरल ब्रीच लोडिंग शॉटगन के तौर पर जाना जाता है. पुलिस ने बताया है कि मृतक के पिता 'नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज' (NICE) में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं. 

घटना के वक्त घर से बाहर थे माता-पिता

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि शाम 4 बजे जब विशु के घर पर कोई नहीं था, तो उसने धीरे से अपने पिता की बंदूक उठाई और खुद को गोली मार ली. उसके पिता के पास बंदूक रखने का लाइसेंस भी था. बेंगलुरू के नॉर्थ डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने बताया, '19 साल के विशु उथप्पा ने डीबीबीएल हथियार से अपने बाएं सीने में गोली मार ली. घटना के दौरान उसके माता-पिता कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गए थे.'

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, 'विशु के पिता केडी तम्मैया करीब सात साल से नाइस टोल से इकट्ठा किए गए पैसे को बैंक में जमा करने का काम कर रहे हैं. उनेक पास लाइसेंसी डीडीबीएल हथियार है.' पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और ये समझने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतनी कम उम्र के लड़के जान लेने जैसा इतना बड़ा कैसे उठाया. फिलहाल उसके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: नक्सल मोर्चे पर तैनात CAF जवान ने खुद को मारी गोली, लहूलुहान हालत में साथियों ने पहुंचाया अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget