एक्सप्लोरर

Bengaluru: पेट्रोल के बढ़ते दामों ने ली एक कैब ड्राइवर की जान, कैब एसोसिएशन ने रोकीं सर्विसेज-यात्री परेशान

बेंगलुरु में कैब सेवा ठप होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने एडवाइजरी जारी कर इसकी सूचना की जानकारी दी है.

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब यात्रियों को बस या खुद के वाहन  के जरिए जाना पड़ेगा. क्योंकि यहां कैब सेवाएं पूरी तरह से बंद चल रही हैं. इस वजह से यात्रियों को ओला, उबर नहीं मिल सकेगी. यहां एक कैब ड्राइवर ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है. कैब ड्राइवर ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल के दामों से परेशान होकर आर्थिक हानि होने की वजह से आत्महत्या की. जिससे नाराज होकर ज्यादातर कैब ड्राइवरों ने कैब सेवा को रोकने का फैसला किया. वहीं इस बात की जानकारी बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने एडवाइजरी जारी कर दी है और यात्रियों से बीएमटीसी बस सेवा का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है. वहीं फिलहाल सब कैब ड्राइवर निजी ऑनलाइन कैब एग्रीगेटर्स के रियायती किराए का विरोध कर रहें हैं और बेंगलुरु हवाई अड्डे के बाहर खड़े होकर अपनी मांगों के माने जाने का इंतजार कर रहे हैं.

एक समान टैरिफ प्रणाली लागू करने की मांग

कर्नाटक ओला, उबर ड्राइवर्स एंड ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर पाशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैब ड्राइवर के आर्थिक तंगी से परेशान और पेट्रोल के महंगे दामों के चलते आत्महत्या करने से कैब यूनियन में काफी नाराजगी है. उन्होंने बताया कि कंपनी जो टैरिफ प्लान देती है उसकी वजह से ड्राइवरों को उचित रुपया नहीं मिल पाता है और वो कर्ज में डूब जाते हैं. तनवीर ने बताया कि पेट्रोल के महंगे दाम और कोरोना वायरस की मार की वजह से कैब ड्राइवरों का बुरा हाल है. इसलिए राज्य सरकार से सभी टैक्सियों के लिए एक समान टैरिफ प्रणाली लागू करने की मांग की गई थी, लेकिन उनकी अपील पर ध्यान नहीं दिया गया है.

कर्ज के चलते की आत्महत्या

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आत्महत्या करने वाला ड्राइवर रामनगर जिले का रहने वाला था. जिसने पिकअप प्वाइंट पर खुद को कार में बंद करके पेट्रोल डालकर आग लगा ली. वहीं जब तक अन्य ड्राइवर और एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग अधिकारी आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे तब तक वो गंभीर रूप से झुलस गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर केएसटीडीसी के कर्ज में डूबा हुआ था.

इसे भी पढ़ेंः

Kisan Yojana: किसानों को आज से मिल रही है किसाम सम्मान निधि की 8वीं किस्त, जानें कितनी मिल रही रकम

Maharashtra सरकार ने तय की आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमत, अब निजी लैब में नहीं हो सकेगी मनमानी वसूली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget