एक्सप्लोरर

BBC Modi Documentary: पीएम मोदी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री पर ब्रिटेन का हिंदू फोरम नाराज, बीबीसी को सुनाई खरी-खोटी

Gujarat Riots और पीएम मोदी को लेकर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने बवाल खड़ा कर दिया है. भारत के बाद अब ब्रिटेन में भी इसका विरोध हो रहा है. हिंदू फोरम ऑफ ब्रिटेन ने बीबीसी को चिट्ठी में खरी-खोटी सुनाई है.

Hindu Forum Of Britian On BBC: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC documentary) को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं अब हिंदू फोरम ऑफ ब्रिटेन (HFB) ने बीबीसी को चिट्ठी लिखी है. HFB ने कहा है कि वह बीबीसी के 'हिंदू-विरोधी पूर्वाग्रह' से निराश है. 

बीबीसी न्यूज के सीईओ डेबोरा टर्नस को लिखे एक पत्र में एचएफबी ने कहा, "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन के कंटेंट में निष्पक्ष रिपोर्टिंग का मूल गायब है. बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने हमसे संपर्क किया है और कहा है कि बीबीसी ने डॉक्यूमेंट्री को दिखाने में असंवेदनशीलता बरती है. इससे दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ सकता है."

'हमें स्वतंत्र आवाज के रूप में महत्व दिया जाता है'

बता दें कि ब्रिटेन का हिंदू फोरम ब्रिटिश हिंदुओं का एक संगठन है, जिसके देश भर के 300 से अधिक सदस्य संगठन हैं. पत्र में बीबीसी की वार्षिक रिपोर्ट 2021/22 का भी उल्लेख किया गया है. पत्र में कहा गया है, "हम कौन हैं और हम क्या करते हैं, यह इसकी आधारशिला है और यही कारण है कि हमें दुनिया भर में एक स्वतंत्र आवाज के रूप में महत्व दिया जाता है. निष्पक्षता कभी भी आसान नहीं रही है, लेकिन हमारे दर्शक उच्चतम संभव मानकों की अपेक्षा करने के लिए सही हैं."

'क्या बीबीसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है?'

पत्र में आगे लिखा है, "हिंदू नफरत के टुकड़े का यह बेतुका व गलत उत्पादन और प्रसारण गोला बारूद साबित हो सकता है. इससे हिंदुओं को खतरा बढ़ सकता है. क्या बीबीसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है? कार्यक्रम अपने आप में असंतुलित और गलत था... 2002 में जब एक संगठित भीड़ ने हिंदू तीर्थयात्रियों से भरी एक ट्रेन के एस-6 कोच को जला दिया था, तब 59 हिंदुओं की दर्दनाक मौत हुई थी. बाद में गुजरात में अशांति के रूप में जो हुआ, उसके लिए लेकिन इस पर बहुत कम समय दिया गया."

पत्र में एचएफबी ने यह भी कहा कि भारत के सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम हटा दिया था. फोरम उम्मीद करता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के निर्वाचित नेता को बदनाम नहीं किया जाएगा. 

विदेश मंत्रालय ने भी जताई आपत्ति

इससे पहले गुरुवार को भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बीबीसी सीरीज की निंदा की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, "हमें लगता है कि यह एक विशेष बदनाम कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रचार सामग्री है. पूर्वाग्रह और निष्पक्षता की कमी और स्पष्ट रूप से जारी औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है."

ये भी पढ़ें- पठान फिल्म विवाद पर असम CM हिमंता बिस्व सरमा का बड़ा बयान, कहा- कौन हैं शाहरुख खान, मैं नहीं जानता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget