एक्सप्लोरर

CM ममता के कार्यक्रम में शामिल हुए बाउल गायक बासुदेव दास, अमित शाह को अपने घर खिलाया था खाना

20 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बासुदेव दास के घर दोपहर का खाना खाने पहुंचे थे. इसके अलावा बासुदेव दास ने केंद्रीय गृहमंत्री को गाना गाकर भी सुनाया था. वही बासुदेव आज ममता के कार्यक्रम में शामिल हुए.

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली हुई. इस दौरान एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला. दरअसल, अमित शाह ने अपने बंगाल दौरे के दौरान जिस बाउल गायक बासुदेव दास के घर खाना खाया था वो ममता के कार्यक्रम में शरीक हुए. बासुदेव ने अपने हाथों से खाना बनाकर अमित शाह को खिलाया था. इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री को गाना भी सुनाया था.

ममता 'दीदी' और अमित शाह दोनों ही मेरे दिल के करीब- बासुदेव दास

आज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बासुदेव दास ने कहा है कि ममता 'दीदी' और अमित शाह दोनों ही मेरे दिल के बहुत करीब हैं. ममता बनर्जी के कार्यक्रम में भी बासुदेव दास ने वही गाना सुनाया जो उन्होंने अमित शाह को सुनाया था. गाने के बोल 'तोमय हृद मझहरे राखिबो छेरे देबो ना' जिसका मतलब होता है 'आपको दिल के अंदर जगह देंगे और कहीं जाने नही देंगे.'

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

रैली के दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ममता ने कहा कि आप कुछ विधायक खरीद सकते हैं लेकिन टीएमसी को नहीं खरीद सकते. कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता हमारे साथ है.

मुख्यमंत्री ने कहा, "विश्व भारती के कुलपति बीजेपी के आदमी हैं, वह सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं, विश्वविद्यालय की धरोहर को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जब मैं विश्व-भारती में सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोशिशें होते देखती हूं तो मुझे बुरा लगता है. जो लोग महात्मा गांधी और देश के अन्य महापुरूषों का सम्मान नहीं करते, वे ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की बात करते हैं."

गुजरात के भरूच से सांसद मनसुख वसावा ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, लिखा-...कृपया मुझे माफ कर दीजिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget