एक्सप्लोरर

नोटबंदी: तीन दिन बैंक बंद, आज से रेल-बस और मेट्रो में नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट

नई दिल्ली: नोटबंदी का आज 32वां दिन है. सरकार ने एक बार फिर ये कहा है कि अगले 15 से 20 दिन में नोटबंदी की वजह से हो रही परेशानियां दूर हो जाएंगी. आज महीने का दूसरा शनिवार है, इसीलिए बैंकों में छुट्टी है. आज से अगले 3 दिन तक बैंक बंद रहेंगे क्योंकि सोमवार को ज्यादातर राज्यों में ईद की छुट्टी है.

सिर्फ बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों में सोमवार को बैंक खुलेंगे. यानी ज्यादातर जगहों पर अगले 3 दिन तक लोगों को कैश की परेशानी हो सकती है.

तीन जगहों पर अब नहीं चलेंगे पुराने नोट

रेलवे, मेट्रो तथा राज्य सड़क परिवहन की बसों में टिकट खरीद के लिये पुराने 500 रुपये के नोट आज से नहीं चलेंगे. पहले इसके 15 दिसंबर तक चलने की घोषणा की गयी थी.

उपनगरीय और मेट्रो रेल सेवाओं, रेलवे टिकट काउंटर तथा सरकारी या पीएसयू बसों के काउंटरों से टिकटों की खरीद के लिये पुराने 500 रुपये के नोटों पर रोक लगा दी गई है. ट्रेन यात्रा के दौरान रेलवे की खान-पान सेवा के भुगतान के लिये भी पुराने 500 रुपये के नोट नहीं चलेंगे.

सरकार ने आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों के चलन पर रोक लगाते हुए 72 घंटे तक जन उपयोगी सेवाओं में इसके उपयोग की अनुमति दी थी. बाद में इस समयसीमा को बार-बार बढ़ाया गया. पिछली बार इसके 15 दिसंबर तक चलने की घोषणा की गयी.

इस बीच, सरकार ने जन-उपयोगी सेवाओं के लिये भुगतान में 1,000 रुपये के नोट के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था. इतना ही नहीं पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की खरीद के साथ हवाईअड्डा काउंटरों पर हवाई टिकट की खरीद पर 500 रुपये के नोटों पर पाबंदी लगा दी गयी.

हालांकि पुराने 500 रुपये के नोट बिजली और पानी के बिल के भुगतान में इस्तेमाल होंगे. साथ ही रसोई गैस और मोबाइल रिचार्ज में भी इसका उपयोग होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget