एक्सप्लोरर

शेख हसीना की सिक्योरिटी संभाल रहे गरुड़ कमांडो, सबसे सुरक्षित एयरबेस बना ठिकाना, परिंदा भी नहीं मार सकता पर

Garud Commando Force Security: हिंडन एयरबेस पर सबसे ज्यादा सुरक्षा रहती है. एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस हिंडन ही है और यहां पर जैसी सुरक्षा रहती है, वैसे कही और नहीं.

Sheikh Hasina Security in India: सोमवार, 5 अगस्त को बांग्लादेश में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन और हत्याओं के बीच शेख हसीना को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. बांग्लादेश छोड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत पहुंची. 5 अगस्त शाम 6 बजे वह दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर ठहरी हुई हैं. भारत पहुंचने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात भी की. 

राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि शेख हसीना ने शॉर्ट नोटिस पर भारत आने की इजाजत मांगी थी और वह कुछ समय के लिए भारत में रुकी हुई हैं. शेख हसीना के भविष्य की योजनाएं अभी अस्पष्ट हैं. इस दौरान वह हिंडन एयरबेस पर वायु सेना की गरुण कमांडो की सुरक्षा घेरे में हैं. 

एशिया के सबसे सुरक्षित एयरबेस पर हसीना को सुरक्षा

हिंडन एयरबेस पर सबसे ज्यादा सुरक्षा रहती है. एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस हिंडन ही है और यहां पर जैसी सुरक्षा रहती है, वैसे कही और नहीं. इसके ऊपर भारतीय वायुसेना का हिंडन एयरबेस पर पूरा कंट्रोल है, ऐसे में यहां पर हर तरह की स्थिति से निपटा जा सकता है.

गरुण कमांडो की क्या हैं खूबियां?

भारत उतरने के साथ ही हिंडन एयरबेस के कमांडर ने शेख हसीना का स्वागत किया. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था. हिंडन पहुंचते ही हसीना की सुरक्षा का जिम्मा गरुण कमांडो को दे दी गई. 

गरुण कमांडो फोर्स का गठन साल 2004 में किया गया था. इस फोर्स की ट्रेनिंग काफी जटिल होती है. गरुण कमांडो फोर्स एयरबोर्न ऑपरेशन, एयरफील्ड सीजर और काउंटर टेररिज्म जैसे हालातों से निपटने में महारत हासिल है.

गरुड़ कमांडो फोर्स की ट्रेनिंग कठोर और लंबी है. 72 सप्ताह का बुनियादी ट्रेनिंग इसे सबसे लंबा और सबसे कठिन बनाती है. गरुड़ फोर्स के पास Tavor टीएआर -21 असॉल्ट राइफल, ग्लॉक 17 और 19 पिस्टल, क्लोज क्वॉर्टर बैटल के लिए हेक्लर ऐंड कॉच MP5 सब मशीनगन, AKM असॉल्ट राइफल, एक तरह की एके-47 और शक्तिशाली कोल्ट एम-4 कार्बाइन इनके हथ‍ियारों में शामिल हैं. इसके अलावा ये अत्याधिक एडवांस्ड हथियार से लैस होते हैं.

ये भी पढ़ें:

शेख हसीना को ब्रिटेन में नहीं मिलेगी शरण! UK बोला- 'ऐसा कोई नियम नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget