एक्सप्लोरर

Bangalore Racist Attack: सिक्किम के शख्स को चीनी बोलकर पीटा, जानें क्या है पूरा मामला

Bangalore Racist Attack: कर्नाटक के बेंगलुरु में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सिक्किम के एक व्यक्ति को 'चीनी' बोलकर पीटा गया है.

Bangalore Racist Attack: बेंगलुरु में सिक्किम के एक व्यक्ति (31) को अज्ञात लोगों  ने 'चीनी' कहकर उसकी बेरहमी से पिटायी की गई. इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार (19 अगस्त) को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक घटना स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त की रात की है. सिक्किम के रिंचेनपोंग शहर के निवासी दिनेश सुब्बा (Dinesh Subba) को नाक सहित शरीर में कई जगह चोट लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बेंगलुरु पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने कहा कि दिनेश  सुब्बा (Dinesh Subba सात महीने पहले अपनी पत्नी और तीन महीने के बच्चे के साथ जीविकोपार्जन यानी रहने और कमाने के लिए बेंगलुरु आया था. पुलिस ने कहा कि वह वर्तमान में शहर के एक रेस्तरां में काम कर रहा है.

पुलिस ने बताया कि पन्द्रह अगस्त को सुब्बा ने कुछ दोस्तों के साथ अपने विवाह की सालगिरह मनाई और देर रात अकेले घर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया. पुलिस के अनुसार सुब्बा को 'चीनी' कहते हुए इन लोगों ने उसकी पिटायी की जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस के अनुसार उसकी पिटायी करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए. 

आरोपियों की तलाश जारी 
पुलिस के एक गश्ती दल ने सुब्बा को चोटिल और दर्द से कराहते देखा. गश्ती दल ने सुब्बा को अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में सुब्बा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल व्यक्तियों का पता लगाने के लिए वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. 

पुलिस ने आगे कहा कि मामले की जांच जारी है. हम लगातार आरोपियों को खोजने के लिए अभियान चलाा रहे हैं. जितने भी लोग इसमें शामिल है हम उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करेंगे. 

ये भी पढ़ें- बीजेपी के आईटी सेल चीफ अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज, राहुल गांधी को लेकर किया था ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget