एक्सप्लोरर

Crime In App Cab: चलते ऑटो में यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर महिला‌ को बाहर फेंका, बेंगलुरु में रैपिडो कैब ड्राइवर की खौफनाक करतूत

Bangalore Crime: बेंगलुरु में ऑटो के अंदर एक महिला का यौन उत्पीड़न हुआ है. जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ड्राइवर ने उसे चलते वाहन से बाहर फेंक दिया. पुलिस जांच कर रही है.

Bangalore Cab Driver Harassed Woman: देश के आईटी शहर कहे जाने वाले बेंगलुरु में एक बार फिर महिला का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. जहां रैपिडो ऑटो ड्राइवर पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. इस घटना की जानकारी महिला के दोस्त ने दी. जिसके मुताबिक, रैपिडो ऑटो ड्राइवर ने बुधवार (29 नवंबर) को बेंगलुरु में ऑटो के अंदर एक महिला का यौन उत्पीड़न किया है. जब महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ड्राइवर ने उसे चलते वाहन से बाहर फेंक दिया और फरार हो गया.

महिला के दोस्तों में से एक अंकुर बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस खौफनाक घटना का जिक्र किया है. उन्होंने दूसरों को राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो का इस्तेमाल न करने की सलाह दी.

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक अंकुर बागची ने गुरुवार (30 नवंबर) लिखा, "रैपिडो यौन शिकारियों को सक्षम बनाता है. रैपिडो का इस्तेमाल न करें. मेरी एक दोस्त के साथ रैपिडोबाइक ऐप ऑटो चालक ने कल रात यौन उत्पीड़न किया. उसे गलत तरीके से छुआ गया और जब उसने पीछे धक्का दिया तो उसे चलती ऑटो से बाहर फेंक दिया गया."

रैपिडो ने कहा - हमारे पास ड्राइवर्स का रिकॉर्ड नहीं
बागची ने आगे कहा कि जब महिला ने मदद के लिए रैपिडो को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि वे उनके लिए काम करने वाले ऑटो ड्राइवरों का रिकॉर्ड नहीं रखते हैं. ऐप कैब कंपनी ने यह भी कहा कि इस तरह के वारदात उनकी समस्या नहीं है. महिला इस मसले को हल करने के लिए रैपिडो से संपर्क की तो उससे कहा गया कि क्षमा करें, हम ऑटो चालक की डिटेल स्टोर नहीं करते हैं, यह हमारी समस्या नहीं है.

ड्राइवर का पता लगाने के लिए मदद की अपील
इसके बाद यूजर्स ने ड्राइवर का पता लगाने के लिए अन्य लोगों से मदद मांगी है. बागची ने लिखा, "हम इसे सुलझाने पर काम कर रहे हैं, लेकिन इस बीच महिला को मेडिकल देखभाल की जरूरत है. यदि आपके पास कोई सुराग है कि हम इस व्यक्ति को कैसे ढूंढ सकते हैं, तो मुझे पिंग करें."

पुलिस ने तत्काल किया रिप्लाई, जानकारी मांगी
बागची की पोस्ट को कई लोगों ने रीट्वीट और टिप्पणियां की. उसी पर तुरंत बेंगलुरु सिटी पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी और मामले में अधिक जानकारी मांगी है. आपको बता दें कि जुलाई में पुलिस ने एक रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार किया था, जिसने यात्रा के दौरान एक महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार किया था. ड्राइवर बाद में महिला यात्री को फोन पर भी परेशान करता था.

 ये भी पढ़ें:क्यों कार पूल करना भी है अपराध? इस शहर में तो ऐसा करने पर है 10 हजार तक का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget