एक्सप्लोरर

बाबरी मस्जिद प्रकरण: पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी का बयान दर्ज, खुद को बताया निर्दोष

विशेष सीबीआई अदालत में गुरुवार को जोशी ने बयान दर्ज कराया और खुद को निर्दोष बताते हुए केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से फंसाने का आरोप लगाया.

लखनऊः बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत में गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराया. उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से फंसाने का आरोप लगाया.

आरोप राजनीति से प्रेरित

विशेष न्यायाधीश एस.के. यादव की अदालत में जोशी का बयान वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दर्ज किया गया. बीजेपी के करीब 86 वर्षीय नेता ने कहा कि वह बाबरी विध्वंस मामले में निर्दोष हैं और केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से उन्हें गलत तरीके से फंसाया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि अभियोजन पक्ष की तरफ से इस मामले में पेश किये गये सुबूत झूठे और राजनीति से प्रेरित हैं. इसी मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का बयान शुक्रवार को दर्ज होना है.  जोशी के बयान के बाद अदालत ने अपने कार्यालय से कहा कि वह बयान की एक प्रति दिल्ली स्थित सीबीआई दफ्तर में भेजे.

गवाहों ने पुलिस के दबाव में दिए बयान

बाबरी विध्वंस के 32 अभियुक्तों में शुमार जोशी ने कहा 'मामले की पूरी जांच राजनीतिक प्रभाव में की गयी और उन्हें गलत और मनगढ़ंत साक्ष्यों के आधार पर आरोपित किया गया.' जब जज ने सवाल पूछा कि गवाहों ने आखिर उनके खिलाफ साक्ष्य क्यों दिया, जोशी ने कहा 'सभी गवाह झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने राजनीतिक कारणों से और पुलिस के प्रभाव में आकर वे बयान दिये.'

न्यायाधीश एस.के. यादव ने जब कहा कि सीबीआई के गवाहों के बयान घटना से जुड़े विभिन्न वीडियो और अखबारों की कटिंग्स पर आधारित थे, जोशी ने कहा कि सभी सुबूत 'झूठे और मनगढ़ंत' हैं.

फोटो को बताया फर्जी

जज ने 26 जून 1991 को राम जन्म भूमि परिसर की वे तस्वीरें दिखायीं जिसमें जोशी उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और अन्य नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं. इस बारे में पूछने पर जोशी ने कहा कि वह फोटो फर्जी है और उस तस्वीर का कोई भी नेगेटिव रिकॉर्ड पर दर्ज नहीं है.वह तस्वीर इस मामले की जांच के दौरान स्वप्न दास गुप्ता ने सीबीआई को सौंपी थी.

जज ने कई अखबारों का भी संदर्भ दिया जिनमें राम जन्म भूमि के बारे में पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और शिव सेना नेता बाला साहब ठाकरे के कथित बयान छपे थे. इस बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि वे खबरें गलत हैं और राजनीतिक छवि धूमिल करने और विचारधारा में भेद होने के कारण उन खबरों को जांच का हिस्सा बनाया गया.

कल्याण सिंह का अयोध्या जाना सच, बाकी सब झूठ

विशेष न्यायाधीश एस.के. यादव ने सीबीआई द्वारा पेश किये गये एक गवाह के बयान का जिक्र करते हुए जोशी से कहा कि 25 जून 1991 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कल्याण सिंह अगले ही अपने मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों के साथ अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि/बाबरी मस्जिद स्थल पर पहुंचे और 'राम लला हम आएंगे, मंदिर यहीं बनाएंगे' का जाप किया.अदालत द्वारा इस बारे में जोशी से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह सच है कि कल्याण सिंह अयोध्या गये थे लेकिन बाकी की बातें गलत हैं.

अदालत ने बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जोशी से करीब 1050 सवाल किये और उन्होंने हर सवाल पर इनकार किये.दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बयान दर्ज करा रहे जोशी ने कहा कि वह अपने बचाव के सुबूत मुकदमे की कार्यवाही के दौरान उचित समय पर पेश करेंगे.

31 अगस्त तक पुरी करनी है सुनवाई

विशेष सीबीआई अदालत बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत 32 आरोपियों के बयान दर्ज कर रही है. विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में प्रकरण में रोजाना कार्यवाही कर रही है.

गौरतलब है कि अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 को कारसेवकों की भीड़ ने विवादित ढांचे को गिरा दिया था. उनकी आस्था थी कि किसी प्राचीन मंदिर को ढहाकर वह मस्जिद बनायी गयी थी. आडवाणी और जोशी उस वक्त राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता थे.

यह भी पढ़ें- 

भारत ने कहा- उम्मीद है कि चीन पूर्वी लद्दाख से अपने सैनिकों को पूरी तरह हटाने में ईमानदरी बरतेगा

राजस्थान: राज्यपाल से मिले अशोक गहलोत, आखिर क्या है CM का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget