एक्सप्लोरर

RSS के बाद अब बाबा रामदेव ने कहा- दिसंबर तक हर हाल में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करे सरकार

बाबा रामदेव का कहना है कि या तो दीपावली से पहले राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ किया जाए या फिर दिसंबर तक हर हालत में सरकार को अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करना चाहिए.

नई दिल्लीः राम मंदिर निर्माण को लेकर संत समाज और आरएसएस के लगातार आते बयानों के बीच बाबा रामदेव ने भी अपना रुख जाहिर किया है. ऐसा लग रहा है कि राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी से योग गुरु बाबा रामदेव भी आहत हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि या तो दीपावली से पहले राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ किया जाए या फिर दिसंबर तक हर हालत में सरकार को अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भगवान राम और अयोध्या हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. योग गुरु बाबा रामदेव राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार की भूमिका से चिंतित नजर आए. योग गुरु ने साफ किया कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस्लाम, मुसलमान और बाबर का अयोध्या में कोई इतिहास नही हैं. सरकार को या तो दीपावली तक नहीं तो दिसंबर तक संसद में अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए. बता दें कि 3 और 4 नवंबर को पतंजलि में आयोजित होने जा रहे ज्ञान कुंभ में देश के सैकड़ों विद्वान उपस्थित होने जा रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई दिग्गज उपस्थित होंगे. आरएसएस ने कहा जमीन अधिग्रहण कर राम मंदिर बनाए सरकार कल ही आरएसएस के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर कानून बनाना चाहिए ठीक उसी तरह जैसे सरदार वल्लभभाई पटेल ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केंद्र से 1994 में सुप्रीम कोर्ट में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के सुप्रीम कोर्ट में किये गए वादों को पूरा करने का अनुरोध किया. संघ ने कहा कि तत्कालीन सरकार इस बात पर सहमत हो गयी थी कि यदि बाबरी मस्जिद बनने से पहले वहां मंदिर होने के साक्ष्य पाये गये तो वह हिन्दू समुदाय का साथ देगी. संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा था कि 'अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा हिंदू और मुस्लिम समुदाय तक ही सीमित नहीं है. सरकार को राम मंदिर के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण करना चाहिए और इसे निर्माण के लिए सौंप देना चाहिए. सरकार को इसके लिए कानून बनाना चाहिए.’ राम मंदिर के लिए कुछ भी, तारीख बता दीजिए: शिवसेना वहीं ''शिवसेना ने राकेश सिन्हा के प्रस्ताव का समर्थन किया है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया, 'कृपया बिल लाइए, हम आपका समर्थन करेंगे. राम मंदिर के लिए कुछ भी लेकिन कृपया करके राम मंदिर निर्माण की तारीख बता दीजिए. जय श्रीराम'' ना राम ना अल्लाह जनता 2019 में वोट करेगी: फारुख अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने कहा, ''बीजेपी को लगता है कि राम उन्हें 2019 में चुनाव जिता देंगे. भगवान उनकी चुनाव जीतने में मदद नहीं करेंगे. ना राम वोट करेंगे ना ही अल्लाह वोट करेंगे, जनता वोट करेगी.'' राम मंदिर: राकेश सिन्हा के समर्थन में शिवसेना, फारुख अब्दुल्ला बोले- राम या अल्लाह नहीं जनता देगी वोट अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन का अधिग्रहण करें: आरएसए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित, मिला 31वां ग्लोबल अवॉर्ड
PM मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित, मिला 31वां ग्लोबल अवॉर्ड
'तूफान से पहले की शांति...', डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या फिर से होगा ईरान पर अटैक?
'तूफान से पहले की शांति...', ट्रंप के सोशल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या फिर ईरान पर होगा अटैक?
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
'पहले नीट पेपर लीक, फिर CBSE 12वीं के रिजल्ट में ...', धर्मेंद्र प्रधान पर बरसे राहुल गांधी
'पहले नीट पेपर लीक, फिर CBSE 12वीं के रिजल्ट में ...', धर्मेंद्र प्रधान पर बरसे राहुल गांधी

वीडियोज

Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री ने बढ़ाई excitement, comic villain role और फीस की चर्चा तेज
Varun Dhawan की फिल्म पर छिड़ा बड़ा विवाद, ‘Chunari Chunari’ गाने को लेकर भिड़े Vashu Bhagnani और Tips Music
Mouni Roy और Disha Patani की सीक्रेट शादी की वायरल खबर ने मचाई हलचल, सामने आया सच
Shehnaaz Gill का RCB cricketer Devdutt Padikkal संग जुड़ा नाम, dating rumours ने मचाई हलचल
Amjad Khan की आखिरी सांसों को याद कर भावुक हुए बेटे Shadaab Khan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Eid-Al-Adha 2026: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
'पहले नीट पेपर लीक, फिर CBSE 12वीं के रिजल्ट में ...', धर्मेंद्र प्रधान पर बरसे राहुल गांधी
'पहले नीट पेपर लीक, फिर CBSE 12वीं के रिजल्ट में ...', धर्मेंद्र प्रधान पर बरसे राहुल गांधी
Hotel Safety Tips: टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget