एक्सप्लोरर

Haridwar Air quality: हरिद्वार की हवा पर उठाया सवाल तो बाबा रामदेव ने मिलेनियर को कर दिया ब्लॉक

Baba Ramdev: अमेरिकी टेक मिलेनियर ब्रायन जॉनसन और बाबा रामदेव के बीच सोशल मीडिया पर टकराव देखने को मिला. हरिद्वार की एयर क्वालिटी को लेकर जॉनसन ने दावा किया कि रामदेव ने उन्हें ब्लॉक कर दिया.

Baba Ramdev & Bryan Johnson: योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक बाबा रामदेव ने अमेरिकी टेक मिलेनियर और एंटी-एजिंग विशेषज्ञ ब्रायन जॉनसन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ब्लॉक कर दिया है. जॉनसन का दावा है कि ये कदम तब उठाया गया, जब उन्होंने बाबा रामदेव के एंटी-एजिंग से जुड़े दावों और हरिद्वार की एयर क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े किए.

ब्रायन जॉनसन ने बाबा रामदेव के वीडियो पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हरिद्वार की एयर क्वालिटी को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने लिखा "हरिद्वार में इस समय PM₂.₅ का स्तर 36 µg/m³ है जो रोजाना 1.6 सिगरेट पीने के बराबर है. इससे हृदय रोग का खतरा 40-50% तक बढ़ सकता है, फेफड़ों के कैंसर का खतरा तीन गुना हो सकता है और समय से पहले मृत्यु की संभावना (5-7 साल कम) हो सकती है." जॉनसन का कहना था कि ऐसे वातावरण में दौड़ना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

बाबा रामदेव का फिटनेस फॉर्मूला!

मंगलवार (18 फरवरी) को बाबा रामदेव ने X पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक घोड़े के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा "अगर आप घोड़े की तरह दौड़ना चाहते हैं, मजबूत इम्युनिटी बनाना चाहते हैं और एंटी-एजिंग को बढ़ावा देना चाहते हैं तो स्वर्ण शिलाजीत और इम्यूनोग्रिट गोल्ड का सेवन करें." ये दोनों प्रोडक्ट पतंजलि के हैं जिसे बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने मिलकर स्थापित किया था.

बाबा रामदेव ने ब्रायन जॉनसन को किया ब्लॉक

ब्रायन जॉनसन ने बाद में एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा रामदेव की पोस्ट पर कमेंट किया था, जिसके तुरंत बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया गया. जॉनसन इससे पहले भी भारत की एयर क्वालिटी को लेकर चर्चा में आ चुके हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने खराब एयर क्वालिटी का हवाला देते हुए भारतीय उद्यमी निखिल कामथ के पॉडकास्ट को बीच में ही छोड़ दिया था.

इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कुछ यूजर्स ने बाबा रामदेव का समर्थन करते हुए कहा कि वह स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं जबकि कुछ लोगों ने ब्रायन जॉनसन के दावों को सही ठहराया और कहा कि भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. 

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget