एक्सप्लोरर

किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पर संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की खुदकुशी

किसान आंदोलन के समर्थन में संत बाबा रामसिंह ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. इस संबंध में पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि जांच की जा रही है. रामसिंह करनाल के पास नानकसर गुरुद्वारा साहिब से थे .

नई दिल्ली: कृषि सुधार संबंधी कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली और इसके आसपास आकर प्रदर्शन करने वाले हजारों किसानों का बुधवार को 21वां दिन है. प्रदर्शनकारी किसान आंदोलन कर तीनों नए कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं. इस बीच, बुधवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई. कथित तौर पर किसान आंदोलन के समर्थन में संत बाबा रामसिंह ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. इधर, संतराम की खुदकुशी के मामले में सोनीपत पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया है. पुलिस ने बताया कि करनाल के गांव सिंगरा के गुरुद्वारा संचालक की खुदकुशी मामले में मामले की जांच की जा रही है. करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

करनाल के पास नानकसर गुरुद्वारा साहिब से रामसिंह थे. राम सिंह ने दिल्ली-हरियाणा स्थित सिंघु बॉर्डर पर खुद को गोली मारी है. राम सिंह ने सुसाइड नोट में कथित तौर पर लिखा- “किसानों का दुख देखा, अपने हक लेने के लिए सड़कों पर रुल रहे हैं. दिल बहुत दुखी हुआ,  सरकार न्याय नहीं दे रही,  जुल्म है,  जुल्म करना पाप है,  जुल्म  सहना भी पाप है.  किसी ने किसानों के हक में और जुल्म के खिलाफ  कुछ किया किसी ने कुछ किया.  कईयों ने सम्मान वापस किए, पुरस्कार वापस करके रोष जताया....... यह जुल्म के खिलाफ आवाज है और मजदूर किसान के हक में आवाज है.”

गौरतलब है कि सितंबर में संसद की तरफ से पास तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों की संख्या में पंजाब और हरियाणा से किसान दिल्ली के पास आकर प्रदर्शन कर रहे हैं और इन तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. किसानों का यह आरोप है कि इस कानून से उनकी आय में कमी हो जाएगी और ज्यादातर नियंत्रण बड़े उद्योगपतियों के हाथों में चला जाएगा.

इसको लेकर किसानों और सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है. लेकिन, किसानों की तरफ से तीनों कानून वापसी लेकर अड़ियल रूख अपनाने के बाद यह गतिरोध बना हुआ है. इससे पहले, दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर धरना देकर ट्रैक्टर पर सवार होकर पटियाला लौट रहे पंजाब के दो किसानों की हरियाणा के करनाल जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह मौत हो गई. पुलिस ने बताया था कि तरौरी फ्लाईओवर पर हुई इस घटना में एक अन्य किसान को भी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ और लोगों को मामूली चोटें लगी हैं.

ये भी पढ़ें: तीनों नए कानूनों की वापसी पर 21वें दिन भी अड़े किसान, कृषि मंत्री बोले- जल्द निकलेगा समाधान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Suvendu Adhikari Govt: बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या
SIR का डर और दस्तावेजों में गलतियों का दुखद अंत, हैदराबाद में शख्स ने 1.5 लाख खर्च करने के बाद की आत्महत्या
DRDO DFP 2026: अब नहीं रुकेगी DRDO की रफ्तार! राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब रफ्तार पकड़ेंगी भारत की सीक्रेट डिफेंस परियोजनाएं
अब नहीं रुकेगी DRDO की रफ्तार! राजनाथ का बड़ा फैसला, अब रफ्तार पकड़ेंगी भारत की सीक्रेट डिफेंस परियोजनाएं

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget