एक्सप्लोरर

नागपुर पुलिस ने दी क्लीन चिट तो बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री बोले- कानून पर पूरा भरोसा, श्याम मानव ने भी दिया रिएक्शन

Bageshwar Baba News: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को क्लीन चिट मिल गई है. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष ने उन पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगाए थे.

Bageshwar Baba Row: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री कई दिनों से सुर्खियों में हैं. उन पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे. इन आरोपों की जांच के बाद नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने बुधवार (25 जनवरी) को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को क्लीन चिट दी है. पुलिस ने कहा कि उन्हें अंधविश्वास फैलाने के सबूत नहीं मिले हैं, नागपुर में कानून का उल्लंघन नहीं हुआ. 

इसपर बागेश्वर बाबा ने भी प्रतिक्रिया दी है. बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब राम राज्य है. हिंदू राष्ट्र का मतलब सभी धर्मों का साथ है. उन्होंने कहा कि सनातन का प्रचार अंधविश्वास नहीं है. मुझे कानून और संविधान पर पूरा भरोसा है और आज उसी की जीत हुई है. हमने कोई अंधविश्वास नहीं फैलाया है. बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोगों ने भगवान श्रीराम को भी स्वीकार नहीं किया था. श्रीराम के आगे हम कुछ नहीं हैं. 

श्याम मानव ने क्या कहा?

वहीं बाबा पर आरोप लगाने वाले अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने कहा कि मेरे ज्ञान के आधार पर बाबा के ऊपर दोनों कानून लागू होते हैं. अगर कोई भी व्यक्ति, कोई भी बाबा अगर ये आश्वासन देता है कि आपका भला होगा, शादी हो जाएगी, नौकरी लग जाएगी, बीमारी दूर हो जाएगी, कुछ भी इस तरह का तो ये कानूनन अपराध के श्रेणी में आता है. जिस व्यक्ति को डॉक्टर की डिग्री प्राप्त न हो, उपलब्ध न हो वो अगर किसी का डायग्नोसिस करता है या फिर आश्वासन भी देता है तो वो भी कानूनन गलत होगा. 

नागपुर पुलिस के फैसले से नाखुश

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी कानून के बारे में बहुत जानकारी रखते हैं. नागपुर पुलिस ने जो निर्णय लिया है ये कानूनन दिमाग का मत नहीं है, ऐसा मुझे लगता है. देवेंद्र फडणवीस का इस कानून में बहुत ही महत्व रहा है. उस समय शिवसेना और बीजेपी विरोधी पार्टी हुआ करती थी फिर भी ये कानून सबकी सहमति से बना था. इस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस हैं. उन्हें हमारे मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए, उसके बाद इस पर निर्णय लेना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Republic Day 2023: दिल्ली में ट्रेनों का भी बदलेगा रूट, जानिए गणतंत्र दिवस पर कौन सी ट्रेन है कैंसिल, पढ़ें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget