एक्सप्लोरर

बदरुद्दीन अजमल ने प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुस्लिमों से की घर पर ही रहने की अपील तो क्या बोले गिरिराज सिंह?

Badruddin Ajmal: बदरुद्दीन अजमल ने मुसलमानों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 22 से 26 जनवरी तक यात्रा न करने की अपील की थी. उनके बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

BJP Target Badruddin Ajmal: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) प्रमुख  बदरुद्दीन अजमल प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मुसलमानों को यात्रा करने से बचने वाले बयान को लेकर बीजेपी के निशाने पर हैं. अजमल के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया है. उन्होंने कहा कि अजमल जब भी बोलते हैं, जहर ही उगलते हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा, "बदरुद्दीन अजमल जैसे लोग समाज में द्वेष, भ्रम पैदा करते हैं और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को विभाजित करते हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए इकबाल अंसारी को निमंत्रण मिला है और वह जाएंगे भी, लेकिन बदरुद्दीन जब भी बोलते हैं तो जहर उगलते हैं."

'सबको करना चाहिए भगवान राम का स्वागत'
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अजमल के बयान की आलोचना की है. उन्होंने रविवार (7 जनवरी) को मीडिया से बात करते हुए कहा, "सभी धर्मों के लोगों को 22 जनवरी को दीया जलाकर भगवान राम का स्वागत करना चाहिए, क्योंकि भगवान राम भारत के प्रतीक हैं, न के किसी एक धर्म के." उन्होंने कहा अजमल ने बहुत गलत बात की है. बीजेपी मुसलमान का दुश्मन कैसे हो गई. ऐसे समय में जब मंदिर बन रहा है, किसी को भड़काने की बात करना ठीक नहीं है.

बदरुद्दीन अजमल मुसलमानों से की यात्रा न करने की अपील
बता दें कि शनिवार (6 जनवरी) को बारपेटा में एक बैठक को संबोधित करते हुए AIUDF के नेता बदरुद्दीन अजमल ने मुसलमानों को इस महीने अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान यात्रा करने से बचने को कहा था.  

धुबरी के सांसद ने कहा, "22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी और इस दौरान लाखों लोग कारों, ट्रेनों, बसों, स्पेशल ट्रेनों, और फ्लाइट से वहां जाएंगे. बीजेपी की बड़ी योजनाएं हैं. इसलिए मैं अपने मुसलमान भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे 20 से 26  जनवरी तक यात्रा न करें."

यह भी पढ़ें- मंत्री के पीएम मोदी पर विवादित बयान से मालदीव ने किया किनारा, कहा- 'ये निजी बयान, हमारा लेना-देना नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget