एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'राम मंदिर का निमंत्रण सिर्फ उनको जो...', उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर बरसे आचार्य सत्येंद्र दास

Ram Mandir News: राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है. कई विपक्षी दल के नेताओं का कहना है कि उन्हें अब तक इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है. बीजेपी राम मंदिर पर राजनीति कर रही है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले निमंत्रण को लेकर उठा विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. अब इस विवाद में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी को मंदिर के भव्य अभिषेक के लिए निमंत्रण केवल उन लोगों को ही दिया गया है, जो भगवान राम के भक्त हैं.

आचार्य सत्येंद्र दास की यह टिप्पणी हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के उस बयान की प्रतिक्रिया में थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें उद्घाटन के लिए निमंत्रण नहीं मिला है. उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ-साथ उनकी ही पार्टी के नेता संजय राउत के बयान की भी निंदा की. आचार्य सत्येंद्र दास ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की.

'यह राजनीति नहीं, पीएम की भक्ति है'

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "निमंत्रण केवल उन लोगों को दिया जाता है जो भगवान राम के भक्त हैं. यह कहना पूरी तरह से गलत है कि भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है, हमारे प्रधानमंत्री का हर जगह सम्मान किया जाता है. उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है. यह यह राजनीति नहीं है, यह उनकी भक्ति है.''

उद्धव ने निमंत्रण न मिलने की कही थी बात 

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने रविवार (31 दिसंबर) को दावा किया था कि उन्हें अब तक निमंत्रण नहीं मिला है. उन्होंने निमंत्रण में कथित चूक को लेकर बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि “प्राण प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. मंदिर के उद्घाटन समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम में तब्दील नहीं किया जाना चाहिए या इसे किसी एक पार्टी के इर्द-गिर्द नहीं घूमना चाहिए.” हालांकि, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर को लेकर अपने पिता बाल ठाकरे के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि वह राम मंदिर के उद्घाटन से बहुत खुश हैं.

संजय राउत ने भी किया था बीजेपी पर हमला

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार (30 दिसंबर) को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का कथित रूप से राजनीतिकरण करने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि “पार्टी जल्द ही चुनावों के लिए भगवान राम को अपना उम्मीदवार घोषित करेगी.”

ये भी पढ़ें

‘हमारे बच्चे जश्न मना रहे, गाजा में बच्चों की हत्या हो रही’, इजरायल-हमास युद्ध को लेकर नए साल में बोलीं प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'

Embed widget