एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर हमले का पूरा ब्लूप्रिंट था तैयार, अब्दुल रहमान के ठिकाने से मिली पेन ड्राइव

गुजरात एटीएस ने सोमवार (3 मार्च) को अब्दुल रहमान को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था. उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. उसके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एक पेन ड्राइव बरामद हुआ है, जिसमें हमले का ब्लूप्रिंट था. 

अब्दुल रहमान ने राम मंदिर और प्रशासनिक कार्यालय के अलावा कई अन्य धार्मिक स्थलों की जानकारी जुटाई थी. अब्दुल को अपने आका के इशारे का इंतजार था. जैसे ही उसे ग्रीन सिग्नल मिलता, वो राम मंदिर पर ग्रैनेड से हमला कर देता. 

अलग-अलग शहरों में ISKP के मॉड्यूल 

जांच में यह भी सामने आया है कि आईएसकेपी का ये मॉड्यूल सिर्फ अब्दुल तक ही सीमित नहीं है, मॉड्यूल के स्लीपर सेल कई अन्य शहरों में भी मौजूद हैं. अब्दुल के मोबाइल से कई वाट्सएप ग्रुप की जानकारी मिली, जिनमें पाकिस्तान के कई नंबरों की तफ्तीश जारी है. कोडेड चैट को डिकोड करने में एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है. अब्दुल की निशानदेही पर अब सुरक्षा एजेंसियों ने  यूपी के दूसरे शहरों में भी तफ्तीश तेज कर दी है और मॉड्यूल से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है. 

गुजरात ATS ने फरीदाबाद से किया था गिरफ्तार 

गुजरात एटीएस ने सोमवार (3 मार्च) को अब्दुल रहमान को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था. उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि वो फरीदाबाद से आगे की ओर रवाना होने वाला था, लेकिन उसे समय रहते गिरफ्तारी कर लिया गया. इस गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस भी एक्शन में आ गई है. वह भी अब्दुल से पूछताछ कर सकती है.
 
ISI के निशाने पर था राम मंदिर

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, जब से अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है, तबसे ही आईएसआई यहां आतंकी साजिश रच रही थी. इसी को देखते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने अब्दुल रहमान को तैयार किया गया था, वो अयोध्या में राम मंदिर की कई बार रेकी भी कर चुका था. यही नहीं उसने राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी अहम जानकारियां आईएसआई के साथ शेयर कीं थी. आतंकियों का मकसद हेंड ग्रैनेड से हमला कर राम मंदिर को नुकसान पहुंचाना था. 

अयोध्या का ही रहने वाला है अब्दुल रहमान

संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान अयोध्या का ही रहने वाला है. उसकी उम्र 19 साल है. वो ट्रेन पकड़कर फैजाबाद से फरीदाबाद तक पहुंचा था. जहां उसे हैंडलर ने ग्रैनेड दिए थे. वो ग्रैनेड लेकर वापस अयोध्या लौट ही रहा था, उससे पहले सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिल गया और गुजरात एटीएस ने तुरंत फरीदाबाद पहुंचकर आरोपी को यहीं दबोच लिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget