एक्सप्लोरर

अयोध्या में एक और जमीन खरीद विवाद का मामला, 20 लाख की जमीन राम जन्मभूमि ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेचने का आरोप

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता 'चंदे की चोरी' कर रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी जांच होनी चाहिए.

नई दिल्ली: अयोध्या में जमीन खरीद का एक और विवाद सामने आया है. आरोप है कि 20 लाख की जमीन को राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेचा गया. खबरों के मुताबिक, सिर्फ तीन महीने के भीतर बीस लाख की जमीन ढाई करोड़ में बेची गई है. शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है. वहीं आम आदमी पार्टी और समजावादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “हर दिन अयोध्या में भूमि ख़रीद के नए तथ्य सामने आ रहें हैं. 2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में डीलर से ख़रीदने के बाद अब मेयर के भांजे से 20 लाख की ज़मीन 2.50 करोड़ में ट्रस्ट ने ख़रीदी. श्रद्धालुओं का पैसा राम लल्ला के भव्य मंदिर का है, मनमानी के लिये नहीं.”


अयोध्या में एक और जमीन खरीद विवाद का मामला, 20 लाख की जमीन राम जन्मभूमि ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेचने का आरोप

क्या हैं आरोप?

महंत देवेंद्र प्रसाद 20 लाख रुपये में दीपनारायण उपाध्याय को जमीन बेचते हैं. 20 फरवरी 2021 को ये सौदा होता है, गवाह के तौर पर वेद नारायण पांडे और पवन तिवारी मौजूद होते हैं. इसके बाद दीपनारायण उपाध्याय राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट को ये जमीन 2.5 करोड़ रुपये में बेचते हैं. ये सौदा 11 मई 2021 को होता है और गवाह के तौर पर अनिल मिश्रा (राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य) और राजकुमार दास होते हैं. जमीन 890 वर्ग मीटर की है. करीब 12 गुणा अधिक कीमत पर जमीन बेची गई.

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए करोड़ों रामभक्त चंदा दे रहे हैं. अपना पेट काटकर लोग प्रभु श्रीराम के लिए चंदा दे रहे हैं. लेकिन उस मंदिर के निर्माण में अगर रोक लगी है तो बीजेपी नेताओं की चंदा चोरी की वजह से और यही बात मैं कई दिनों से कह रहा हूं. बीजेपी के नेता चंदा चोरी कर रहे हैं, भ्रष्टाचार कर रहे हैं. ये जमीन खरीदी है भारतीय जनता पार्टी के मेयर ऋषिकेष उपाध्याय के भतीजे दीपनारायण उपाध्याय ने. ये जमीन 20 फरवरी को खरीदी गई और इस जमीन की कीमत है बीस लाख रुपये...आपको जानकर हैरानी होगी कि 11 मई को यही जमीन मेयर के भतीजे ने 2.5 करोड़ रुपये में राम जन्मभूमि ट्रस्ट को बेची.”

समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू कर दिया है. वहां बीजेपी के जो मेयर हैं उनके भांजे एक जमीन बीस लाख रुपये में खरीदते हैं और तीन महीने बाद उसी जमीन को 2.5 करोड़ रुपये में ट्रस्ट को बेच देते हैं. मतलब 12 गुणा फायदा कमाते हैं. इसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि ये आस्था में चोरी का मामला है. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी जांच बैठे और तथ्य जनता के सामने आए.

संसद की नई इमारत के लिए दोनों सदनों ने किया था आग्रह, किसी भी सांसद की ओर से नहीं हुआ था विरोध: ओम बिड़ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget