एक्सप्लोरर

Video: अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में आई बाढ़ में स्कॉर्पियो बही, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

Arunachal Pradesh News: अरुणाचल प्रदेश में इन दिनों कई जिले भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं. कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को सुबह से ही नदी-नाले उफान पर हैं.

Arunachal Pradesh Heavy Rain: अरुणाचाल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) ने कई जिलों में बाढ़ (Flood) जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. तराई इलाकों में पहाड़ी नाले उफान पर आ गए हैं. ऐसे में लोअर सुबनसिरी जिले (Lower Subansiri District) के चिपुता गांव में अचानक आई बाढ़ में एक स्कॉर्पियो कार बह गई. गनीमत रही की कार में सवार चालक और अन्य सवारियां समय रहते उससे बाहर निकल आई. बाढ़ के पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते स्कॉर्पियों कार को अपने साथ बहा ले गया और कार गहरी खाई में जा गिरी.

अरुणाचल प्रदेश में इन दिनों कई जिले भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं. कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को सुबह से ही नदी-नाले उफान पर हैं. ऐसे में चिपुता गांव में सड़क से गाड़ी निकालने की कोशिश में एक हादसा हो गया.

कार सवार ने सड़क पर पानी के बीच स्कॉर्पियो गाड़ी निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी देखकर वह गाड़ी छोड़ उससे बाहर निकल आया. सड़क पर पानी का बहाव तेज होने के दौरान गाड़ी अचानक बंद हो गई, तभी पानी का स्तर भी बढ़ने लगा. ऐसे में कार में सवार लोग बाहर निकल गए. कुछ ही देर में देखते ही देखते गाड़ी कागज की नाव की तरह पानी में बह गई. 

मौसम विभाग ने जारी की थी भविष्यवाणी

गौरतलब है कि देश के ज्यादातर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है. जगह-जगह जलभराव और सड़कों के धंसने की खबरें सामने आ रही हैं. इसी क्रम में भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश में शनिवार 24 सितंबर को गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई थी. 

बेमौसम बरसात से कई राज्यों में दिक्कत

बेमौसम की बरसात अब लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है. दिल्ली (Delhi), यूपी और बिहार (Bihar) में आकाशीय बिजली से कई लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई राज्यों में भारी बारिश के कारण फसल के बर्दाद होने की खबर भी सामने आ रही है. दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग का मानें तो दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान में समेत अन्य राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. 

इसे भी पढ़ेंः-

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने यूएन में भारत को लेकर क्या-क्या कहा? यहां पढ़ें पूरा भाषण

'कांग्रेस में गांधी परिवार से नहीं होगा अध्यक्ष'... तीन साल पहले ही राहुल गांधी ने कर दिया था साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीएमसी में टूट और NDA को 20 सांसदों के समर्थन पर कीर्ति आजाद का बड़ा दावा, कहा- बीजेपी की...
टीएमसी में टूट और NDA को 20 सांसदों के समर्थन पर कीर्ति आजाद का बड़ा दावा, कहा- बीजेपी की...
भारतीय अंतरिक्ष यात्री पापा नायर कीर्ति चक्र से हुए सम्मानित, देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस के लिए मिला पुरस्कार
भारतीय अंतरिक्ष यात्री पापा नायर कीर्ति चक्र से हुए सम्मानित, देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस के लिए मिला पुरस्कार
इंडिया गठबंधन की झलक: ममता के गले लगीं सोनिया, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश-राहुल का हैंडशेक, BJP का अटैक
इंडिया गठबंधन की झलक: ममता के गले लगीं सोनिया, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश-राहुल का हैंडशेक, BJP का अटैक
बंगाल सरकार में एक महीने पूर्ण होने पर CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, 179 पुलिस अधिकारियों का किया ट्रांसफर और प्रमोशन
बंगाल सरकार में एक महीने पूर्ण होने पर CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, 179 पुलिस अधिकारियों का किया ट्रांसफर और प्रमोशन

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Philippines Earthquake Video: आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
Galghontu Disease: मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
Embed widget