एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा पर हमला: बंगाल पुलिस का एक्शन, अबतक 3 FIR, सात गिरफ्तार

जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार की सुबह उस समय हमला हुआ जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने डायमंड हार्बर जा रहे थे. इस दौरान भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता घायल हो गए थे. इस मामले में बंगाल पुलिस ने एक्शन लिया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की घटना पर अब एक्शन हुआ है. बंगाल पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक 3 FIR दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि सात लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं.

बंगाल पुलिस ने पत्थरबाजी के मामले में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं. इसके अलावा पुलिस ने एक FIR बीजेपी नेता राकेश सिंह के खिलाफ दर्ज की है. जिनपर भीड़ को भड़काने का आरोप लगा है. बंगाल पुलिस के मुताबिक, जेपी नड्डा के काफिले को Z सुरक्षा के अलावा बंगाल पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई थी.

जेपी नड्डा के काफिले के रास्ते और कार्यक्रम की जगह पर 4 एडिशनल SP, 8 डिप्टी SP, 8 इंस्पेक्टर, 30 अफसर, 40 RAF, 145 कॉन्स्टेबल, तैनात किए गए थे. आपको बता दें कि जिस वक्त बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा डायमंड हार्बर की ओर जा रहे थे, तब रास्ते में उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए और हमला किया गया. इस दौरान जेपी नड्डा तो सुरक्षित रहे, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय को चोट आई.

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी

बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की घटना पर बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जगदीप धनखड़ ने बंगाल की पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, बंगाल में कानून व्यवस्था बेहद खराब है. जेपी नड्डा की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे.

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, 'संविधान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है. लोगों की रक्षा करना मेरा दायित्व है. ममता सरकार को संविधान का पालन करना ही होगा. बंगाल में जो हो रहा है, ठीक नहीं हो रहा है. हमला करने की घटना लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है. बंगाल में संविधान की मर्यादाएं टूट रही हैं. घटना के लिए ममता बनर्जी को माफी मांगनी होगी.'

जगदीप धनखड़ ने कहा, "मैडम भारत एक है, भारत की आत्मा और नागरिकता एक है. ये जो खतरनाक खेल है कि कौन बाहरी है और कौन अंदरूनी, आप इसको त्याग दीजिए. आपने संविधान के तहत काम करने की शपथ ली है."

यह भी पढ़ें- 

जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मामला: बंगाल के मुख्य सचिव और DGP 14 दिसंबर को दिल्ली नहीं जाएंगे, MHA ने किया है तलब

भारत ने कहा- LAC पर चीन की कार्रवाई शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए किए गए समझौतों का उल्लंघन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget