एक्सप्लोरर

CAB पर पूर्वोत्तर के लोगों को भरोसा दिलाने में जुटे मोदी, कहा-आपके अधिकार कोई नहीं छीनेगा

पीएम मोदी ने इस बिल के संसद से पारित होने के बाद इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया. उन्होंने कहा कि यह दिन करुणा और भाईचारे के मूल्यों के लिए महत्वपूर्ण दिन है. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ये बिल कानून बन जाएगा.

नई दिल्ली: नागरिकता संसोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है. इस बिल को लेकर पिछले कई दिनों से पूर्वोत्तर के राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. हालात ये हैं कि असम के कई इलाकों में कर्फ्यू तक लगा दिया गया है. इस हिंसा को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शांति की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा है कि असम के लोग इस बिल को लेकर चिंता न करें. कोई आपके अधिकार आपसे नहीं छीनेगा.

पीएम मोदी ने क्या ट्वीट किया है?

पीएम मोदी ने इस बिल पर असम के लोगों की नारजगी को देखते हुए ट्वीट किया है, ‘’मैं असम के अपने भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद उन्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है. मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी आपके अधिकार, विशिष्ट पहचान और सुंदर संस्कृति को नहीं छीन सकता है. यह फलता-फूलता और विकसित होता रहेगा.’’

बवाल के बीच संसद से पास हुआ नागरिकता संसोधन बिल, कहीं विरोध तो कहीं जश्न, जानें 10 बड़ी बातें

 

एक अन्‍य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ‘’केंद्र सरकार और मैं खंड 6 की भावना के अनुसार असमिया लोगों के राजनीतिक, भाषाई, सांस्कृतिक और भूमि अधिकारों को संवैधानिक रूप से संरक्षित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.’’

इससे पहले कल पीएम मोदी ने इस बिल के संसद से पारित होने के बाद इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया. उन्होंने कहा कि यह दिन करुणा और भाईचारे के मूल्यों के लिए महत्वपूर्ण दिन है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विधेयक सालों तक पीड़ा झेलने वाले अनेक लोगों के कष्टों को दूर करेगा.’’ मोदी ने राज्यसभा में विधेयक का समर्थन करने वाले सभी सांसदों को धन्यवाद दिया.

असम में क्यों हो रहा है विरोध?

पूर्वोत्तर राज्यों के मूल निवासियों का मानना है कि इस बिल के आते ही वे अपने ही राज्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे और इस बिल से उनकी पहचान और आजीविका को खतरा है. प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया, ‘’जब अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड को नागरिक संशोधन बिल से बाहर रखा जा सकता है तो हमारे साथ दोहरा व्यव्हार क्यों किया जा रहा है?’’ विरोध-प्रदर्शन के बाद असम के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद है. कई इलाकों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है.

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ये बिल कानून बन जाएगा

बता दें कि तमाम विरोध-प्रदर्शन के बाद अमित शाह ने कल इस बिल को राज्यसभा में पेश किया. राज्यसभा में इस बिल के पक्ष में 125 जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े. इससे पहले बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया गया था. अब ये बिल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास जाएगा. जिसके बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ये बिल कानून बन जाएगा.

यह भी पढ़ें-

नागरिकता संशोधन बिल: दिल्ली में रह रहे पाकिस्तानी हिंदुओं ने कहा- ‘अब हम पक्षियों की तरह उड़ सकेंगे’

पाकिस्तान से आया परिवार नागरिकता अमेंडमेंट बिल पास होने से खुश, बेटी का नाम रखा 'नागरिकता'

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान और अभिनेत्री सारा अली खान को पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया

ऋचा चड्ढा के निशाने पर सरकार, CAB पर बोलीं- धार्मिक कट्टरता की राह पर चलने वाला कोई देश फला-फूला नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget