एक्सप्लोरर

असमः CM हेमंत बिस्वा सरमा आज 150 मुस्लिम बुद्धिजीवियों से करेंगे मुलाकात, जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर होगी चर्चा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा आज 150 मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे. इसमें जनसंख्या के मुद्दे पर चर्चा करेंगे. सरमा ने कहा है कि इस मुद्दे पर असम में कोई विवाद नहीं है.    

नई दिल्लीः असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा जनसंख्या के मुद्दे पर चर्चा के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. उन्होंने शनिवार को कहा कि बैठक में 150 मुस्लिम बुद्धिजीवी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि पिछले 1 महीने के दौरान मैं ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन के दोनों गुटों से मिला और सभी ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि एक समस्या है और हमें इसे हल करने की जरूरत है. असम में इस पर कोई विवाद नहीं है.   

मुख्यमंत्री सरमा ने आगे कहा, "वे (बाहरी लोग) स्थिति की गंभीरता को नहीं समझते हैं और केवल इसलिए विवाद पैदा करते हैं क्योंकि बीजेपी सीएम ने ऐसा कहा है. यह कोई विवाद नहीं हो सकता है. अगर कोई अल्पसंख्यक लोगों के बीच गरीबी और अशिक्षा को खत्म करने की कोशिश कर रहा है तो लोगों को स्वागत करना चाहिए."   

जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चों की पॉलिसी पर काम कर रही राज्य सरकार
सरमा ने पिछले महीने कहा था कि उनकी सरकार दो बच्चों के नियम के साथ एक जनसंख्या नीति पेश करेगी और इसका पालन करने वाले परिवारों को लाभ देगी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुस्लिम समुदाय राज्य में 29 प्रतिशत (दशक) की उच्च दर से बढ़ रहा है जबकि हिंदुओं ग्रोथ रेट 10 प्रतिशत है. सरमा ने कहा कि वह मुस्लिम समुदाय के नेताओं के साथ जनसंख्या नियंत्रण उपायों पर चर्चा करेंगे और इन उपायों के प्रसार का आग्रह करेंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि राज्य में मुस्लिम समुदाय में गरीबी और अशिक्षा को मिटाने के लिए दो बच्चे की नीति ही एकमात्र रास्ता है. उन्होंन कहा कि समुदाय की ओर से कोई विरोध नहीं है.

मुस्लिम समुदाय के नेताओं को सरकार की नीति समझा रहे सरमा
सरमा सरकार की नीति के बारे में मुस्लिम समुदाय के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें समझाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन जैसे संगठनों ने स्वीकार किया कि राज्य में मुसलमानों को जनसंख्या नियंत्रण उपायों की जरूरत है. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार का पहला लक्ष्य स्वास्थ्य और शैक्षिक पहल का विस्तार करना और ऐसे कदमों के माध्यम से मुस्लिम आबादी की वृद्धि को रोकना है.

यह भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल के दाम में आज फिर इजाफा, डीजल भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर का रेट
 
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम 5 बजे लेंगे शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget