एक्सप्लोरर

असम ने चुनावी जब्ती के तोड़े सारे रिकॉर्ड, अभी तक 18 करोड़ रुपये का सामान जब्त

असम निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से सोमवार तक एजेंसियों ने 18.31 करोड़ रुपये कीमत की जब्ती की है.आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से विभिन्न टीमों ने 100 लोगों को अवैध शराब से जुड़े मामलों में और आठ लोगों को मादक पदार्थों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है.

विधानसभा चुनाव के दौरान नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य वस्तुओं की जब्ती के मामले में असम ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और विभिन्न एजेंसियों ने अभी तक राज्य से 18 करोड़ रुपये कीमत का सामान जब्त किया है. साथ ही पिछले 11 दिनों में 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सबसे ज्यादा 5.72 करोड़ रुपये कीमत की जब्ती रविवार सुबह 9 बजे के बाद 24 घंटों के भीतर हुई है.

उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद असम ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए न्यूनतम तीन-तीन स्टैटिक सर्विलांस टीमों (एसएसटी) और उड़न दस्तों का गठन किया. कई क्षेत्रों में इनकी संख्या छह भी है. अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य भर में कम से कम 756 टीमें काम कर रही हैं. एसएसटी और उड़न दस्तों सहित राज्य और केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा अभी तक की गई जब्ती पिछले सभी चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.’’

असम में रिकॉर्ड 18 करोड़ से ज्यादा कीमत का सामान जब्त

असम निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से सोमवार तक एजेंसियों ने 18.31 करोड़ रुपये कीमत की जब्ती की है. रिपोर्ट के अनुसार, 4.27 करोड़ रुपय नकद, 5.52 करोड़ रुपये कीमत की शराब (3.58 लाख लीटर), चार करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ, एक करोड़ रुपये कीमत की महंगी धातु, जैसे सोना-चांदी और 3.52 करोड़ रुपये कीमत के अन्य सामान्य शामिल हैं.

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से विभिन्न टीमों ने 100 लोगों को अवैध शराब से जुड़े मामलों में और आठ लोगों को मादक पदार्थों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. पिछले 11 दिनों में सबसे ज्यादा 26 लोग कछार जिले से गिरफ्तार किए गए हैं जबकि गोआलपाड़ा से 16 और शिवसागर जिले से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: ABP C-Voter Assam Opinion Poll: असम में हो सकती है बीजेपी की वापसी, CM पद के लिए सर्बानंद सोनोवाल पहली पंसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget