एक्सप्लोरर

राजस्थान: गहलोत सरकार का बड़ा एलान, बेरोजगार युवाओं को मार्च से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

बता दें कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य के बेरोजगार युवाओं को 3,500 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था.

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है. राज्य में बेरोजगार युवाओं को मार्च महीने से बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि बेरोजगार युवाओं को प्रति माह तीन हजार रुपए और युवतियों को 3,500 रुपए भत्ता मिलेगा.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य के बेरोजगार युवाओं को 3,500 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘एक मार्च से सबको 3,500 रुपये तक का भत्ता मिलेगा. लड़कों को मिलेगा 3,000 रुपये और लड़कियों को मिलेगा 3,500 रुपये.’’

गहलोत ने कहा कि उनकी पिछली सरकार ने भी बेरोजगारी भत्ते के रूप में 600 रुपये की आर्थिक प्रोत्साहन राशि देनी शुरू की थी, लेकिन अब हमने जन घोषणा पत्र में कहा है 600 रुपये के बजाय 3500 रुपये देंगे.

संविदा पर लगे पूर्व सैनिकों का मानदेय भी बढेगा

राजस्थान सरकार ने दूसरे विश्वयुद्ध में शहीद हुए जवानों की विधवाओं की पेंशन और रेक्सो की तरफ से राजकीय कार्यालयों में ठेके पर लगाए गए पूर्व सैनिकों के मानदेय को दोगुना करने के साथ ही सैनिकों के कल्याण की कई घोषणाएं की है. दूसरे विश्वयुद्ध की जीवित ‘वारविडो’ को दी जा रही 4000 रुपए प्रतिमाह की पेंशन को बढ़ाकर 8000 रुपए किए जाने के लिए पत्रावली वित्त विभाग को भेज दी गई है.

इसके साथ ही राजस्थान एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन (रेक्सो) की सहायता से विभिन्न राजकीय कार्यालयों में संविदा पर लगे हुए पूर्व सैनिकों को प्रतिमाह देय मानदेय राशि को भी 9100 से बढाकर 18000 किए जाने की पत्रावली भी वित्त विभाग को भेज दी गई है.

यह भी पढ़ें-

मोदी सरकार के दौर में बेरोज़गारी दर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, 1972 के बाद सबसे ज्यादा

राष्ट्रपति का अभिभाषण भ्रामक और धोखा देने वाला, जनता का अपमान किया गया- कांग्रेस

राहुल का PM मोदी पर हमला, कहा- 45 वर्षों में सबसे उच्चतम स्तर पर बेरोजगारी होना एक त्रासदी

उपचुनावः हरियाणा की जींद सीट बीजेपी ने जीती, राजस्थान के रामगढ़ में कांग्रेस का परचम लहराया

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget