एक्सप्लोरर

अब मरने तक जेल में रहेगा 'कैदी नंबर 130'

वैसे तो आसाराम पिछले करीबन साढ़े चार साल से जोधपुर सेंट्रल जेल में एक आरोपी के तौर पर रह रहा था लेकिन अदालत के फैसले के बाद अब आसाराम आरोपी नहीं बल्कि यौन शोषण का दोषी है.

नई दिल्ली: अब आसाराम को पूरी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे कैदी नंबर 130 बनकर गुजारनी पड़ेगी. जेल में आसाराम को कैदी नंबर 130 दिया गया है. आसाराम को अपनी शिष्या के साथ यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. एक समय था जब आसाराम के लाखों भक्त थे पर अब नाबालिग से बलात्कार के मामले में अदालत से सजा पाने के बाद आसाराम की पहचान सिर्फ कैदी नंबर 130 के तौर पर होगी.

अदालत का फैसला सुनते ही आसाराम रोने लगा. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब जेल में बंद आसाराम के दिन और रात भी अलग तरह से गुज़ारने होंगे. वैसे तो आसाराम पिछले करीबन साढ़े चार साल से जोधपुर सेंट्रल जेल में एक आरोपी के तौर पर रह रहा था लेकिन अदालत के फैसले के बाद अब आसाराम आरोपी नहीं बल्कि यौन शोषण का दोषी है.

77 साल के आसाराम के ऊपर एक दूसरा मामला भी चल रहा है जिसमे वो एक अन्य महिला के साथ बलात्कार के आरोपों में अभियुक्त है. आज जिस मामले में सजा सुनाई गई है उसमें आसाराम के अलावा शिवा, शरतचंद, शिल्पी भी अभियुक्त थे. रेप के मामले में आसाराम को कोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद आसाराम के रूद्रपुर स्थित आश्रम में सन्नाटा पसर गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने आश्रम से दूरी बना ली है. स्थानीय लोग बताते हैं कि आश्रम पिछले चार साल से ही वीरान हो गया था, जब उसे रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था. ग्रामीणों का कहना है कि चार साल पहले यहां जब कोई कार्यक्रम होता था तो गाड़ियों की कतार लग जाती थी. लेकिन आज ग्रामीण भी आसाराम को ‘ढोंगी बाबा’ कहकर बात करने से कतरा रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस आश्रम को पीड़िता के पिता ने ही बनवाया था.

आसाराम को उम्रकैद, पीड़िता के पिता ने कहा- ऐसे रेपिस्ट को फांसी होगी तो बलात्कार की घटनाएं नहीं होंगी

अदालत के फैसले से पहले तक आसाराम को जेल में घर का बना खाना भी मिल जाता था. इसके अलावा घर से आए कपड़े भी पहन सकता था. इसी वजह से अभी तक आसाराम की जो भी तस्वीरें सामने आ रही थी उसमें वह जेल के कपड़ों में नहीं बल्कि कुछ उसी तरह के कपड़ों में नजर आ रहा था जिन कपड़ो में वह इससे पहले कभी प्रवचन देते हुए तो कभी अपने अनुयायियों के बीच में नजर आता था. साथ ही अक्सर सर पर एक टोपी होती थी.

फैसले के बाद बदल जाएंगे आसाराम के दिन-रात

  • अभी तक आसाराम को जेल के अंदर किसी तरह का कोई काम भी नहीं करना पड़ता था.
  • अदालत के फैसले के बाद अब आसाराम को कैदी नंबर दिया जाएगा साथ ही जेल के कपड़े भी पहनने पड़ेंगे.
  • इसके साथ ही जेल में कैदियों को जो काम दिया जाता है वह काम आसाराम को भी सौंपा जाएगा.

यानी अभी तक आसाराम आरोपी के तौर पर जेल में रह रहा था लेकिन अदालत के फैसले के बाद अब आसाराम के दिन और रात भी बदल जाएंगे.

'काला जादू' करने वाले चौथी पास आसाराम के पास है 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

पीड़िता के पिता ने ही बनवाया था आसाराम का आश्रम, आज पसरा है सन्नाटा

रेप मामले में उम्रकैद की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा आसाराम नाबालिग से रेप मामले में ताउम्र जोधपुर जेल में रहेगा आसाराम, जानें आज क्या-क्या हुआ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon 2026 Knock Soon: 4 जून को भारत के केरल तट से टकराएगा मॉनसून, पूरे देश में शुरू होगा बारिश का दौर
4 जून को भारत के केरल तट से टकराएगा मॉनसून, पूरे देश में शुरू होगा बारिश का दौर
CBSE के नए चेयरमैन का ऐलान, राहुल सिंह की विदाई के बाद लोखंडे प्रशांत सीताराम को मिली कमान
CBSE के नए चेयरमैन का ऐलान, राहुल सिंह की विदाई के बाद लोखंडे प्रशांत सीताराम को मिली कमान
शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे संग नई कैबिनेट पर की चर्चा, सिद्धारमैया की मौजूदगी रही खास
शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे संग नई कैबिनेट पर की चर्चा
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर
पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Google Mosquitoes: अमेरिका में 32 मिलियन इंफेक्टेड मच्छर छोड़ने की इजाजत क्यों मांग रहा गूगल, इससे क्या होगा फायदा?
अमेरिका में 32 मिलियन इंफेक्टेड मच्छर छोड़ने की इजाजत क्यों मांग रहा गूगल, इससे क्या होगा फायदा?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
Embed widget