एक्सप्लोरर

BJP MLA T Raja Controversy: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से खफा हुए ओवैसी, बोले- बीजेपी ने नूपुर शर्मा से सबक नहीं सीखा

Prophet Muhammad Remark Row: तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी जमकर हमला बोला है.

Prophet Muhammad Row: तेलंगाना (Telangana) से बीजेपी विधायक (BJP MLA) टी राजा सिंह (T Raja Singh) की पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) को लेकर विवादास्पद टिप्पणी पर एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी (BJP) पर जोरदार हमाल बोला है. उन्होंने यहां तक कहा है कि बीजेपी ने नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) से कोई सबक नहीं सीखा. ओवैसी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर आरोप लगाया कि वे तेलंगाना को खत्म करना चाहते हैं, लोगों को तकलीफ पहुंचा रहे हैं. उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा, ''क्या शर्मिंदगी महसूस नहीं होती?'' ओवैसी ने कहा, ''एक बाइ इलेक्शन के लिए आप तेलंगाना को आग लगाना चाहते हैं. देश और दुनिया को क्या मैसेज दे रहे हैं, नूपुर शर्मा से सबक नहीं सीखा.''

असदुद्दीन ओवैसी ने इससे पहले कहा, ''आप इस तरह का गंदगी अपनी जबान से अदा करत हैं, ये भाजपा की तरफ से इनका एक ऑफिशियली ये कोशिशें की जी रही हैं और साथ ही साथ वो यह नहीं देखना चाहते कि तेलंगाना में अमन है. तेलंगाना में पिछले आठ साल से कोई कम्यूनल रॉइट नहीं हुआ है. हैदराबाद पीसफुल है, इसीलिए आज हैदराबाद का नाम न सिर्फ देश में, बल्कि पूरी दुनिया में एक इज्जत की निगाहों से देखा जाता है, हैदराबाद एक डेस्टिनेशन सेंटर है. सॉफ्टवेयर के लिए, फार्मा इंडस्ट्री के लिए, बड़े-बड़े एमाजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल अपने-अपने सेंटर यहां पर खोल रहे हैं. आखिर क्यों ये कर रही भाजपा?''

ओवैसी ने आगे कहा, ''इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा मुसलमानों से और प्रॉफेट सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से नफरत करती है. ये भारतीय जनता पार्टी की ऑफिशियल पॉलिसी का.. ये आपको नजर आ रहा है. उनके बगैर.. भाजपा के लीडर्स के.. बड़े उनके लीडर्स के इजाजत के इस तरह की गंदगी और बकवास नहीं बकी जा सकती है.. तो इसीलिए मैं.. जो भाजपा के विधायक ने जो गंदगी बकी.. मैं उसका कंडेम करता हूं और मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं.. इस पर आप क्या कहेंग? आपकी ऑफिशियल पॉलिसी बन चुकी है मुसलमानों को और भारत के प्लूरलिज्म को, भारत की डायवर्सिटी को बर्बाद करना. भाजपा को कोई फिक्र नहीं है भारत के सोशल फैब्रिक की.. वो तो उसको चकनाचूर और तार-तार करना चाहते हैं. ये सिलसिला चल रहा है. मैं शुक्रगुजार हूं कि तेलंगाना की सरकार ने फौरन केस रजिस्टर करके उस विधायक की गिरफ्तारी अमल में आई.''

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा, ''मैं ये चाहता हूं कि उनका वॉयस रिकॉर्डिंग भी किया जाए और एफएसएल को उनका वॉयस रिकॉर्डिंग भेजना चाहिए.. और इस क्रिमिनल केस को मजबूत बनाने बनाना चाहिए.. ऐसा नहीं कि खानापूर्ति के लिए उनको अरेस्ट कर लिया जाए, बल्कि ये जो अनाप शनाप गंदगी उन्होंने प्रॉफेट मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बारे में अब बोली है.. ये हैदराबाद नहीं, बल्कि पूरे तेलंगाना का हर सेक्शन ऑफ सोसायटी उसे कंडेम कर रहा है. पॉलिटिकल अगर आपको जंग लड़ना है, लड़िए. मगर ये आप नफरत मुसलमानों से.. प्रॉफेट मोहम्मद  सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बारे में.. क्यों ये बक रहे हैं? आजादी का अमृत महोत्सव हम सब मना रहे हैं.. देश के प्रधानमंत्री लाल किले से खड़े होकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और उन्हीं का विधायक इस तरह की गंदगी बकता है.''

ओवैसी पीएम मोदी से सवाल किया, ''हम पूछना चाहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री से कि क्या आप इनकी इस गंदगी.. इनके वाहियात बयान से आप एग्री करते हैं? अगर आप एग्री नहीं करते हैं तो देश के प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को रिएक्ट करना चाहिए. रिएक्ट करना चाहिए उनको. क्या.. कोई चीज बाकी नहीं रखी.जो नूपुर शर्मा ने जो गंदगी बकी थी ऑन लाइव.. उससे और बढ़कर एक विधायक ने इस तरह की बकवास कर दी.. तो मैं इसका कंडेम करता हूं और मैं तेलंगाना की आवाम को ये पैगाम देना चाह रहा हूं कि भाजपा तेलंगाना में अमन को खराब करना चाहती है.. यहां पर भाजपा कम्यूनल रॉइट कराना चाहती है. यहां पर भाजपा तेलंगाना की तरक्की.. हैदराबाद को जो इन्वेस्टमेंट ग्रोथ है उसको रोकना चाहती है और अपनी सियासी रोटी सेंकने के लिए वो मुसलमानों को और प्रॉफेट मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बारे में अपने विधायक से इस तरह की गंदगी और बकवास बकवा रहे हैं. इनको रोकना चाहिए. ये देश सबका है. और आप इसको खराब करना चाह रहे हैं.. तो इसको कंडेम करते हैं.''

बता दें कि तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा पर मोहम्मद पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है. हैदराबाद सिटी टास्क फोर्स और शाहीनयथगंज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.  

ये भी पढ़ें

MLA T Raja Singh: कौन हैं पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर गिरफ्तार हुए बीजेपी विधायक टी राजा सिंह

Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलीं सोनिया गांधी, मुलाकात को बताया शिष्टाचार भेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget